/bansal-news/media/media_files/2025/12/08/up-new-vande-bharat-train-2025-12-08-10-37-04.jpg)
UP Vande Bharat Express: यूपी वासियों के लिए खुशखबरी है। गोमतीनगर से सहारनपुर के बीच चलने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस 9 दिसंबर मंगलवार से शुरू हो रही है। ये ट्रेन कहां कहां से होकर गुजरेगी, इसका किराया क्या होगा, कहां कहां स्टॉपेज होगा जानते इससे संबंधित पूरी जानकारी। (indian railway)
सप्ताह में इस दिन नहीं चलेगी ट्रेन
सोमवार को छोड़कर ट्रेन हफ्ते के बाकी सभी दिनों चलेगी। टिकट बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है और अभी करीब 420 सीटें खाली हैं।
लखनऊ–सीतापुर रूट का किराया
चेयरकार: ₹495
एग्जीक्यूटिव क्लास: ₹930
80 किलोमीटर का सफर यह ट्रेन 1 घंटा 5 मिनट में पूरा कर लेती है।
क्या है ट्रेन की टाइमिंग (गोमतीनगर से सहारनपुर – 26504)
गोमतीनगर → सहारनपुर (प्रस्थान समय)
| स्टेशन | समय |
|---|---|
| गोमतीनगर से रवाना | 3:10 PM |
| डालीगंज | 3:28 PM |
| सीतापुर | 4:33 PM |
| शाहजहांपुर | 6:08 PM |
| बरेली | 7:05 PM |
| मुरादाबाद | 8:35 PM |
| नजीबाबाद | 9:54 PM |
| रुड़की | 10:42 PM |
| सहारनपुर पहुंचना | 11:50 PM |
जानें किराया और सीटों की स्थिति (IRCTC)
गोमतीनगर–सहारनपुर (26504):
चेयरकार किराया: ₹1460
एग्जीक्यूटिव किराया: ₹2685
ट्रेन सीट उपलब्धता और किराया तालिका
लखनऊ–आनंद विहार (12505)
| तारीख | चेयरकार खाली सीटें | एग्जीक्यूटिव खाली सीटें |
|---|---|---|
| 9 दिसंबर | 362 | 33 |
| 10 दिसंबर | 397 | 33 |
| 11 दिसंबर | 394 | 34 |
सहारनपुर–गोमतीनगर (26503)
| श्रेणी | किराया | 9 दिसंबर | 10 दिसंबर | 11 दिसंबर |
|---|---|---|---|---|
| चेयरकार | ₹1530 | 414 | 420 | 420 |
| एग्जीक्यूटिव | ₹2750 | 41 | 41 | 41 |
कैटरिंग चार्ज (किराये में शामिल)
| श्रेणी | कैटरिंग चार्ज |
|---|---|
| चेयरकार | ₹307 |
| एग्जीक्यूटिव | ₹433 |
जानते हैं क्यों लेट शुरू हुई ट्रेन
सूत्रों की मानें तो पहले प्लान इस ट्रेन को लखनऊ जंक्शन से सुबह चलाई जाने का प्लान था, लेकिन उसी टाइम देहरादून वंदे भारत चलने के कारण शेड्यूल टकरा रहा था। साथ ही, सहारनपुर से सुबह ट्रेन चलाने की मांग भी थी। इन्हीं कारणों से ट्रेन का ऑपरेशन गोमतीनगर शिफ्ट किया गया और रेलवे बोर्ड में इससे जुड़ी फाइलिंग और मंजूरी में थोड़ा समय लग गया, इसलिए ट्रेन देरी से शुरू हो रही है।
यह भी पढ़ें: Breaking News Live: बिग बॉस 19 के विनर बने गौरव खन्ना, चमकदार ट्रॉफी की अपने नाम
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें