Advertisment

UP Sarkari Karmchari News: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, होली पर मिलेगी तीन दिन की छुट्टी, त्योहार से पहले मिलेगा वेतन

यूपी सरकार ने होली 2026 पर 2 से 4 मार्च तक तीन दिन का अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि नियमित, संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों को त्योहार से पहले वेतन दिया जाए। 28 फरवरी को दफ्तर सामान्य रूप से खुलेंगे।

author-image
Shaurya Verma
UP Sarkari Karmchari 3 day Holi 2026 Holiday Salary Good News CM Yogi Adityanath decision hindi zxc

UP Sarkari Karmchari Holi Holiday Salary Good News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के अवसर पर राज्य सरकार के कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। यूपी सरकार ने होली 2026 पर 2 मार्च से 4 मार्च तक 3 दिन का अवकाश घोषित किया है। नियमित, संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों को त्योहार से पहले वेतन देने का भी आदेश दिया है।  UP Sarkari Karmchari News 

Advertisment

होली पर तीन दिन बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय

राज्य सरकार के आदेश के अनुसार 2 मार्च को होलिका दहन और 4 मार्च को होली का पर्व है, जबकि 3 मार्च को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। ये अवकाश नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 (Negotiable Instruments Act, 1881) के तहत घोषित किया गया है। इसके चलते 2 से 4 मार्च तक प्रदेश के सभी राज्य सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। हालांकि 28 फरवरी, जो शनिवार है उस दिन सभी सरकारी दफ्तर सामान्य रूप से कार्य करेंगे। 

प्रमुख सचिव ने जारी की आधिकारिक जानकारी

ये जानकारी प्रमुख सचिव एसवीएस रंगा गाव ने शेयर की। उन्होंने बताया कि 17 नवंबर 2025 को जारी सरकारी आदेश के अनुसार साल 2026 के अवकाश कैलेंडर में होलिका दहन 2 मार्च और होली 4 मार्च को निर्धारित है। इसी आधार पर अवकाश का घोषणा की गई है।  CM Yogi decision early salary announcement 

ये भी पढ़ें - UP PCS Transfer List 2026: यूपी प्रशासनिक बदलाव, 3 PCS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, राजेश श्रीवास्तव अपर आयुक्त गोरखपुर बने

Advertisment

त्योहार से पहले वेतन देने के सख्त निर्देश

सीएम योगी आदित्यनाथ ने साफ निर्देश दिए हैं कि सभी कर्मचारियों का वेतन होली से पहले उनके खातों में पहुंच जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भुगतान में किसी भी तरह की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही नियम का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। UP holi 2026 3 day holiday order 

ये भी पढ़ें - UP IAS Transfer List 2026: यूपी में 3 IAS अफसरों का ट्रांसफर, राजकमल यादव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के विशेष सचिव, देखें लिस्ट

नियमित, संविदा और आउटसोर्स कर्मचारी भी शामिल

सरकार का ये आदेश सिर्फ नियमित कर्मचारियों तक सीमित नहीं है। इसमें आउटसोर्स कर्मी, संविदा कर्मी और सफाई कर्मी भी शामिल है। सीएम ने कहा कि हर वर्ग के कर्मचारी को समय पर मजदूरी और वेतन मिलना चाहिए ताकि त्योहार के दैरान किसी को आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।  

Advertisment

ये भी पढ़ें - UP Police Leave Cancel Order: 1 से 7 मार्च तक यूपी पुलिस की सभी छुट्टियां रद्द, डीजीपी राजीव कृष्ण का आदेश

विदेश दौरे से लौटते ही लिया फैसला

मुख्यमंत्री ने यह निर्णय सिंगापुर और जापान के दो देशों के दौरे से लखनऊ लौटने के तुरंत बाद लिया। उन्होंने कहा कि यह दौरा उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास (industrial growth) के लिए नए अवसर खोलेगा। लौटते ही उन्होंने होली को देखते हुए कर्मचारियों के हित में यह अहम निर्देश जारी किए। 

ये भी पढ़ें - Samsung Galaxy S26 Series: भारत में लॉन्च हुई Samsung Galaxy S26 सीरीज, जानें कीमत, प्री-ऑर्डर ऑफर और उपलब्धता की पूरी जानकारी

Advertisment
UP holi 2026 3 day holiday order CM Yogi decision early salary announcement UP Holi 2026 UP Sarkari Karmchari News
Advertisment
चैनल से जुड़ें