/bansal-news/media/media_files/2026/02/28/samsung-galaxy-s26-series-launch-price-pre-orders-offers-availability-bank-offers-hindi-news-zxc-2026-02-28-10-43-14.jpg)
Samsung Galaxy S26 Series: सैमसंग ने भारत मे अपनी फ्लैगशिप फोन सीरीज galaxy S26 सीरीज लॉन्च कर चुकी है। अब सैमसंग ने अपनी S26 सीरीज की भारत मे कीमत औऱ उपलब्धता की ऐलान कर दिया है। इस सीरीज में Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra शामिल हैं। ये सभी फोन हाल ही में Galaxy Unpacked 2026 इवेंट में पेश किया गया था।
Galaxy S26 सीरीज की भारत में कीमत
Samsung ने Galaxy S26 को 12GB+256GB और 12GB+512GB वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 87,999 रुपये है। सीमित समय के ऑफर में 512GB मॉडल भी 256GB की कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है। Samsung Galaxy S26 Series price
Galaxy S26+ भी 12GB+256GB और 12GB+512GB वेरिएंट में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 1,19,999 रुपये रखी गई है। यहां भी 512GB वेरिएंट को 256GB की कीमत पर देने का लॉन्च ऑफर दिया गया है।
Galaxy S26 Ultra (S26 Ultra price) तीन वेरिएंट 12GB+256GB, 12GB+512GB और 16GB+1TB में उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत 1,39,999 रुपये है, जबकि 512GB मॉडल 1,59,999 रुपये और 1TB वेरिएंट 1,89,999 रुपये में मिलेगा।
Galaxy S25 सीरीज के मुकाबले इस बार कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।
प्री-ऑर्डर ऑफर और फायदे
प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को डबल स्टोरेज ऑफर के तहत 512GB वेरिएंट 256GB की कीमतों पर मिलेगा, जिसकी वैल्यू करीब 20 हजार रुपए तक बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें - Fatehpur 5 Solver Arrested: दूसरे की जगह दे रहे थे पेपर, फ्लाइंग स्क्वॉड ने ऐसे पकड़ा... अब स्कूलों की मान्यता पर लटकी तलवार
साथ ही 2,699 रुपए की प्री-रिजर्व वाउचर भी दिया जा रहा है, जिसे चार्जर, कवर या सैमसंग केयर+ पर इस्तेमाल किया जा सकता है। Galaxy Buds के साथ खरीदने पर 3500 रुपए की छूट और 15% डिस्ताउंट भी मिल रहा है।
ये भी पढ़ें - UP Police Leave Cancel Order: 1 से 7 मार्च तक यूपी पुलिस की सभी छुट्टियां रद्द, डीजीपी राजीव कृष्ण का आदेश
2,699 रुपये का प्री-रिजर्व वाउचर (Pre-Reserve Voucher) भी दिया जा रहा है, जिसे चार्जर, कवर या Samsung Care+ पर इस्तेमाल किया जा सकता है। Galaxy Buds के साथ खरीदने पर 3,500 रुपये तक की छूट और 15 प्रतिशत डिस्काउंट भी मिल रहा है।
ये भी पढ़ें - UP PCS Transfer List 2026: यूपी प्रशासनिक बदलाव, 3 PCS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, राजेश श्रीवास्तव अपर आयुक्त गोरखपुर बने
उपलब्धता और डिलीवरी
खरीदार Galaxy S26 सीरीज की प्री-बुकिंग 25 फरवरी से Samsung.com, Samsung Exclusive Stores, प्रमुख ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और अधिकृत रिटेल स्टोर्स पर शुरू हो चुकी है। हालांकि फोन की डिलीवरी 6 मार्च से शुरू की जाएगी। ग्राहक Samsung Live और Samsung Shop App के जरिए भी सीमित समय के ऑनलाइन ऑफर के साथ खरीदारी कर सकते हैं। s26 bank offers
ये भी पढ़ें - Discount: Samsung Galaxy S24 पर भारी छूट: 30,000 रुपये से ज्यादा सस्ता, जानें कहां मिल रही डील
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us