/bansal-news/media/media_files/2025/12/10/up-police-bharti-2023-result-si-asi-computer-operator-cut-off-hindi-news-2025-12-10-22-04-07.jpg)
UP Police Bharti 2023 Result: यूपी में पुलिस की नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2023 की परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया है। SI-ASI और कंप्यूटर ऑपरेटर का रिजल्ट आया है। तीनों भर्तियों में 36,065 कैंडिडेट्स क्वालिफाई हुए हैं।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 10 दिसंबर को SI (गोपनीय), ASI (लिपिक, लेखा) और कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A का रिजल्ट जारी किया।
कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की जानकारी की जरूरत होगी।
रिजल्ट देखने के लिए क्लिक करें UP Police Bharti Result
कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट और फिजिकल
क्वालिफाई हुए कैंडिडेट्स को अगले चरण में कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट और फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसका शेड्यूल जल्द बोर्ड की वेबसाइट पर जारी होगा।
पुलिस भर्ती परीक्षा कट ऑफ (कुल 200 नंबर)
अनरिजर्व - 135.84
EWS - 119.49
ओबीसी - 125.78
SC - 113.20
ST - 81.76
1 नवंबर को हुई थी परीक्षा
उत्तर प्रदेश में कंप्यूटर ऑपरेट भर्ती परीक्षा 1 नवंबर को हुई थी। 930 पदों पर 11 हजार 891 कैंडिडेट्स क्वालिफाई हुए हैं, जिन्हें कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें:यूपी के सरकारी स्कूलों में अब ऑनलाइन हाजिरी जरूरी, इतने घंटे बाद ऑटोमेटिक लॉक हो जाएगा सिस्टम
पुलिस सब इंस्पेक्टर
पुलिस सब इंस्पेक्टर की परीक्षा 921 पदों के लिए 24 हजार 174 कैंडिडेट्स क्वालिफाई हुए हैं। पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) और पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) की सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा का परिणाम भी जारी कर दिया है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें