Advertisment

यूपी न्यूज: यूपी बोर्ड ने 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी किया, दो फेज में होगा एग्जाम, देखें पूरा शेड्यूल

यूपी बोर्ड ने इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी किया है। परीक्षाएं दो चरणों में होंगी। पहला चरण 24 जनवरी से 1 फरवरी और दूसरा चरण 2 से 9 फरवरी तक चलेगा। सभी परीक्षाएं CCTV निगरानी में होंगी।

author-image
Shaurya Verma
up-board-practical-exam-schedule-2026-two-phase hindi news zxc

UP Board Practical Exam 2026:  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2026 की कक्षा 12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। प्रयागराज स्थित परिषद मुख्यालय से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाएं इस बार दो चरणों में आयोजित की जाएंगी। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि परीक्षाओं की पारदर्शिता और शुचिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर CCTV निगरानी अनिवार्य की गई है और रिकॉर्डिंग को सुरक्षित रखा जाएगा। 

Advertisment

दो चरणों में होगी परीक्षा  

UP Board Practical Exam Schedule 2026 के तहत पहला चरण 24 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा। हालांकि 29 और 30 जनवरी को यूपी टीईटी परीक्षा के चलते प्रयोगात्मक परीक्षाएं नहीं होंगी। पहले चरण में प्रदेश के 10 मंडलों में परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी, जिनमें आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडल शामिल हैं। UPMSP Practical Schedule 

ये भी पढ़ें - Lok Adalat 2026 Dates: 2026 में कब-कब लगेगी लोक अदालत? जानिए पूरे साल का पूरा शेड्यूल और नियम

वहीं UP Board 12th Practical Exam 2026 का दूसरा चरण 2 फरवरी से 9 फरवरी 2026 तक आयोजित होगा। दूसरे चरण में अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मीरजापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडलों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जाएंगी।  UP Board Class 12 Practical Exam  

Advertisment

ये भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने बढ़ाई मुसीबत, आगरा में कई ट्रेनें रद्द, कानपुर सबसे ठंडा

परिषद ने यह भी स्पष्ट किया है कि हाईस्कूल (कक्षा 10) की प्रयोगात्मक परीक्षाएं (Practical Exam) विद्यालय स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन यानी प्रोजेक्ट कार्य के आधार पर होंगी। इसके अलावा नैतिक शिक्षा, योग, खेल और शारीरिक शिक्षा के अंक 10 जनवरी 2026 से यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे। UP Board Exam Dates 2026 

ये भी पढ़ें - यूपी लेखपाल भर्ती: यूपी में लेखपाल के 7,994 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें एलिजिबिलिटी, सेलेक्शन प्रोसेस और लास्ट डेट 

Advertisment

ये भी पढ़ें - अम्बेडकरनगर: दबंगों ने पुलिस की मौजूदगी में गलत मकान ढहाया, पुलिस - राजस्व विभाग ने की कार्रवाई, DM ने दिए जांच के आदेश

UP Board Practical Exam 2026 UPMSP Practical Schedule UP Board Class 12 Practical Exam UP Board Exam Dates 2026
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें