/bansal-news/media/media_files/2026/02/23/kaushambi-lekhpal-rishwat-arrest-mahendra-kumar-maurya-hindi-news-2026-02-23-20-16-03.jpg)
Kaushambi Lekhpal Rishwat: प्रयागराज मंडल के कौशांबी में चंपहा बाजार में लेखपाल महेंद्र कुमार मौर्य को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। सिंघवल गांव में तैनात लेखपाल ने फरियादी से हैसियत प्रमाण पत्र बनवाने के बदले में 10 हजार रुपये मांगे थे। लखनऊ विजिलेंस की टीम ने सोमवार दोपहर को ट्रैप की कार्रवाई की।
हैसियत प्रमाण पत्र बनवाने के बदले मांगी थी रिश्वत
चंपहा के रहने वाले भोलानाथ जायसवाल को हैसियत प्रमाण पत्र बनवाना था। इसके लिए बनी और सिंघवल गांव में तैनात लेखपाल महेंद्र कुमार मौर्य से उन्होंने बात की। भोलानाथ जायसवाल ने आरोप लगाया कि लेखपाल ने उनसे 10 हजार रुपये की मांग की। उसकी बातचीत चल रही थी। आरोप है कि लेखपाल ने उससे 10 हजार रुपये की मांग की।
फरियादी ने लखनऊ विजिलेंस में की शिकायत
लेखपाल महेंद्र कुमार मौर्य के रिश्वत मांगने की शिकायत भोलानाथ जायसवाल ने विजिलेंस से की। जांच के बाद शिकायत सही पाई गई। लखनऊ विजिलेंस टीम ने लेखपाल को ट्रैप करने का प्लान बनाया।
चंपहा बाजार में ट्रैप हुआ लेखपाल
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/23/kaushambi-lekhpal-arrest-2026-02-23-20-46-26.jpg)
लखनऊ विजिलेंस की टीम ने फरियादी भोलानाथ जायसवाल को तय जगह पर लेखपाल महेंद्र कुमार मौर्य के पास रिश्वत के पैसों के साथ भेजा। जैसे ही लेखपाल मौर्य ने रिश्वत के पैसे लिए, वहां मौजूद विजिलेंस टीम ने उसे पकड़ लिया।
ये खबर भी पढ़ें:इन राज्यों से चलेंगी ये खास ट्रेनें, एमपी के इन स्टेशनों पर हाल्ट, जानें टाइम-टेबल
SDM बोले-सस्पेंड करेंगे
सदर SDM एसपी वर्मा ने कहा कि लेखपाल मौर्य के घूस लेते पकड़े जाने की जानकारी उन्हें मिली है। निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us