Advertisment

Holi Special Train 2026: इन राज्यों से चलेंगी ये खास ट्रेनें, एमपी के इन स्टेशनों पर हाल्ट, जानें टाइम-टेबल

होली पर्व पर रेलवे ने चार डेली, चार निर्धारित तारीख और दो साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेनों का टाइम टेबल जारी किया हैं। जिसमें दोनों ओर से 10 स्पेशल ट्रेनों की चार से 16 ट्रीप लगेगी।

author-image
sanjay warude
Holi Special Train 2026

Holi Special Train 2026: होली पर्व पर रेलवे ने कुछ स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है, जो महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तरप्रदेश और बिहार के रूट पर चलेंगी। लगभग सभी मध्यप्रदेश से होकर गुजरेगी, जिसमें से सभी एमपी के अलग-अलग स्टेशनों पर हाल्ट रहेगा। रेलवे ने चार डेली, चार निर्धारित तारीख और दो साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेनों का टाइम टेबल जारी किया हैं। जिसमें दोनों ओर से 10 स्पेशल ट्रेनों की चार से 16 ट्रीप लगेगी।

Advertisment

पुणे-गाजीपुर-पुणे सिटी स्पेशल ट्रेन

स्पेशल ट्रेन संख्या: 01432 गाजीपुर सिटी से पुणे
कब से कब तक: 26 फरवरी एवं 1 मार्च 2026 और 5 एवं 8 मार्च 2026 को
तय तारीख पर: गाजीपुर सिटी स्टेशन से सुबह 4:20 बजे रवाना होगी, जो अगले दिन शाम 4:20 बजे पुणे पहुंचेगी।
एमपी में हाल्ट: सतना शाम 5:25 बजे, मैहर 5:58 बजे, कटनी 6:50 बजे, मदनमहल 8:25 बजे, नरसिंहपुर 9:43 बजे, पिपरिया में रात 12:18 बजे, इटारसी रात 1:50 बजे।

स्पेशल ट्रेन संख्या: 01431 पुणे-गाजीपुर सिटी 
कब से कब तक: 24 और 27 फरवरी 2026 एवं 3 तथा 6 मार्च 2026 को। 
तय तारीख पर: पुणे स्टेशन से सुबह 6:40 बजे रवाना होगी, जो तीसरे दिन शाम 7:05 बजे गाजीपुर सिटी स्टेशन पहुंचेगी। 
एमपी में हाल्ट: इटारसी रात 9 बजे, पिपरिया रात 10:10 बजे, नरसिंहपुर रात 11:05 बजे, मदनमहल में रात 12:40 बजे, कटनी 2:45 बजे, मैहर सुबह 4:10 बजे, सतना सुबह 6 बजे।

वलसाड-दानापुर-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल

स्पेशल ट्रेन संख्या: 09025 वलसाड-दानापुर
कब से कब तक: 23 फरवरी से 30 मार्च 2026 तक हर सोमवार को। 
तय तारीख पर: वलसाड स्टेशन से सुबह 8:40 बजे रवाना होगी, दोपहर 12 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी।
एमपी में हाल्ट: इटारसी रात रात 8 बजे, जबलपुर रात 11:40 बजे, वापसी में अगले दिन कटनी 1:05 बजे, सतना 2:20 बजे से गुजरेगी। 

Advertisment

स्पेशल ट्रेन संख्या: 09026 दानापुर-वलसाड
कब से कब तक: 24 फरवरी से 31 मार्च 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को।
तय तारीख पर: दानापुर स्टेशन से दोपहर 14:30 बजे रवाना होगी, जो अगले दिन रात रात 9:30 बजे वलसाड स्टेशन पहुंचेगी।
एमपी में हाल्ट: सतना रात 1:30 बजे, कटनी तड़के 4:20 बजे, जबलपुर सुबह 6:00 बजे, इटारसी सुबह 10:00 बजे।

एलटीटी-बनारस-एलटीटी स्पेशल ट्रेन

स्पेशल ट्रेन संख्या: 01073 एलटीटी-बनारस 
कब से कब तक: 25 और 26 फरवरी 2026 एवं 4 और 5 मार्च 2026 को 
तय तारीख पर: लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से दोपहर 12:15 बजे रवाना होगी, जो तीसरे दिन आधी रात 1:10 बजे बनारस पहुंचेगी। 
एमपी में हाल्ट: यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के इटारसी, रानी कमलापति और बीना स्टेशनों से गुजरेगी।

स्पेशल ट्रेन संख्या: 01074 बनारस-एलटीटी 
कब से कब तक: 27 और 28 फरवरी 2026 एवं 6 और 7 मार्च 2026 को 
तय तारीख पर: बनारस से सुबह 6:35 बजे रवाना होगी, जो दूसरे दिन शाम 4:40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
एमपी में हाल्ट: यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के बीना, रानी कमलापति और इटारसी स्टेशनों से गुजरेगी।

Advertisment

ट्रेन के हाल्ट: रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, गोविन्दपुरी जंक्शन, फतेहपुर, सूबेदारगंज (प्रयागराज) एवं वाराणसी स्टेशनों पर रुकेगी।

ये भी पढ़ें: Holi Special Train: यात्रियों के लिए गुड न्यूज, होली पर घर जाना हुआ आसान, रानी कमलापति से दानापुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें टाइम टेबल

पुणे-गोरखपुर-पुणे डेली स्पेशल ट्रेन

स्पेशल ट्रेन संख्या: 01415 पुणे-गोरखपुर 
कब से कब तक: 21 से 28 फरवरी 2026 तक और 1 से 8 मार्च 2026 तक। 
डेली: पुणे स्टेशन से सुबह 6:50 बजे रवाना होगी। दूसरे दिन शाम 4 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 
एमपी में हाल्ट: यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के इटारसी, रानी कमलापति और बीना स्टेशनों से गुजरेगी।

Advertisment

स्पेशल ट्रेन संख्या: 01416 गोरखपुर-पुणे 
कब से कब तक: 22 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक और 2 से 9 मार्च 2026 तक। 
डेली: गोरखपुर से शाम 5:30 बजे रवाना होगी, जो तीसरे दिन दोपहर 3:15 बजे पुणे पहुंचेगी। 
एमपी में हाल्ट: यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के बीना, रानी कमलापति और इटारसी स्टेशनों से गुजरेगी।

ट्रेन के हाल्टः रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में दौंड कॉर्ड लाइन, अहिल्यानगर जंक्शन (अहमदनगर), कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, कानपूर सेन्ट्रल, लखनऊ, गोंडा और बस्ती स्टेशनों पर रुकेगी।

ये भी पढ़ें: Holi Special Train: पश्चिम मध्य रेलवे चलाएगा 3 होली स्पेशल ट्रेन, जानें कब चलेंगी, कहां से कहां तक जाएंगी, देखें स्टॉपेज की लिस्ट

Advertisment

CSMT-गोरखपुर-CSMT डेली स्पेशल ट्रेन

स्पेशल ट्रेन संख्या: 01079 सीएसएमटी-गोरखपुर
कब से कब तक: 21 से 28 फरवरी 2026 तक और 1 से 8 मार्च 2026 तक 
डेली: सीएसएमटी स्टेशन से रात 22:30 बजे रवाना होगी। तीसरे दिन सुबह 10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 
एमपी में हाल्ट: यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के इटारसी, भोपाल और बीना स्टेशनों से गुजरेगी।

स्पेशल ट्रेन संख्या: 01080 गोरखपुर-सीएसएमटी
कब से कब तक: 23 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक और 3 से 10 मार्च 2026 तक। 
डेली: गोरखपुर से दोपहर 14:30 बजे रवाना होगी। तीसरे दिन आधी रात 12:40 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी। 
एमपी में हाल्ट: यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के बीना, भोपाल और इटारसी स्टेशनों से गुजरेगी।

ट्रेन के हाल्टः रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में दादर, ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड़, जलगांव, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, कानपूर सेन्ट्रल, लखनऊ, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद स्टेशनों पर रुकेगी।

Advertisment

ये भी पढ़ें: Holi Special Train List 2026: समय रहते बुक कर लें टिकट ! होली पर चलेंगी ये स्पेशल ट्रेन, समय और रूट देखें

bhopal news ltt danapur news valsad news ghazipur news Pune News Holi Special Train 2026
Advertisment
चैनल से जुड़ें