सहारनपुर में पांच लोगों की मौत से हड़कंप: एक ही परिवार के 5 लोगों के गोली लगे शव घर में मिले, घटनास्थल से तमंचा बरामद, जांच में जुटी पुलिस

सहारनपुर के सरसावा में संग्रह अमीन अशोक, उनकी मां, पत्नी और दो बेटों के गोली लगे शव किराए के मकान में मिले। मौके से तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस आत्महत्या की आशंका में मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

_Saharanpur sarsava death family murder case 5 died collection amin death news hindi zxc

Saharanpur Death News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के सरसावा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक किराए के मकान में रह रहे संग्रह अमीन और उनके पूरे परिवार के पांच सदस्यों के गोली लगे शव मिलने से इलाके  में सनसनी फैल गई है। घटना सहारनपुर के सरसावा कस्बे के कौशिक विहार कालोनी की है। जहां एक घर के अंदर से बदबू आने और कोई हलचल न होने की सूचना मिली। मौके पर पुलिस को बुलाया गया। कमरे में संग्रह अमीन अशोक, उनकी मां, पत्नी और दो नाबालिग बेटों के गोली लगे शव पड़े थे। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए।  

घर से बदबू आने पर दी पुलिस को सूचना 

सहारनपुर के सरसावा कस्बे की कौशिक विहार कॉलोनी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक घर के अंदर से बदबू और कोई हलचल न होने की सूचना मिली। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो मकान के अंदर का दृश्य बेहद भयावह था। कमरे में संग्रह अमीन अशोक, उनकी मां, पत्नी और दो नाबालिग बेटों के गोली लगे शव पड़े थे। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए।  

परिवार के सभी सदस्यों की पहचान

मृतकों की पहचान संग्रह अमीन अशोक (40 साल), उनका मां विद्यावती (70 साल), पत्नी अंजना (35 साल) और दो बेटे (15 साल और 13 साल) के रूप में हुई है। पूरा परिवार सरसावा में किराए का मकान में रह रहा था। और सामान्य जीवन जी रहा था।  

कनपटी और माथे पर गोली लगने के निशान

शुरूआती जांच में पुलिस को सभी शवों पर गोली के निशान मिले थे। अशोक को कनपटी पर गोली लगी थी, जबकि मां, पत्नी और दोनों बेटों के माथे पर गोली लगने के निशान मिले। मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंची। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।  

बहन की कॉल से खुला राज

पुलिस जांच में सामने आया कि अशोक की बहन भी उसी कॉलोनी में रहती है। सोमवार को उसने किसी काम से अपने भाई को फोन किया लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया। कई बार करने के बाद भी जब जवाब नहीं मिला तो वह अपने बेटे प्रीत क साथ भाई के घर पहुंची। घर अंदर से बंद था। इसके बाद बेटे ने सीढ़ी की मदद से अंदर झांका, जहां यह भयावह दृश्य दिखाई दिया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। 

ये भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश रोजगार मेला: 8वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, इस जिले में होगी भर्ती, जानें डेट्स

नकुड़ तहसील में तैनात था अशोक

पुलिस अधिकारियों के अनुसार अशोक नकुड़ तहसील (Nakur Tehsil) में संग्रह अमीन के पद पर कार्यरत था। वह परिवार के साथ लंबे समय से सरसावा में किराए के मकान में रह रहा था। घटना स्थल से एक तमंचा भी बरामद किया गया है, जिसे जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया है। 

ये भी पढ़ें - UP Police Transfer 2026: लखनऊ कमिश्नरेट में 2 ADCP अधिकारियों का तबादला, देखें किसे क्या जिम्मेदारी मिली

आत्महत्या की आशंका से जांच

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले को आत्महत्या की आशंका के एंगल से जांच रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच (Forensic Investigation) के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है।

ये भी पढ़ें -  New BJP National President: मोदी-शाह की BJP में "नबीन" अध्याय, 45 साल की बीजेपी में 45 साल के नए अध्यक्ष बने नितिन

ये भी पढ़ें - शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का अनशन जारी: अन्न-जल त्यागकर 24 घंटे से बैठे स्वामी, कहा-हमारी हत्या की साजिश रची गई, प्रशासन की माफी का इंतजार

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article