
New BJP National President: भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन अब भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। सोमवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में चुनाव की पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई थी। 45 वर्षीय नितिन नबीन इस पद पर पहुंचने वाले भाजपा के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड अमित शाह के नाम था, जो 49 वर्ष की आयु में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। 45 साल की उम्र में नितिन नबीन ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान संभाली है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/20/fa300f68-f259-44aa-8baf-de06f5fcd6bc-2026-01-20-11-52-51.jpeg)
नितिन नबीन के भाजपा अध्यक्ष चुने जाने की औपचारिक घोषणा आज मंगलवार 20 जनवरी को हुई। इससे पहले उन्होंने दिल्ली में भगवान वाल्मीकि मंदिर, गुरुद्वारा बंगला साहिब और झंडेवालान मंदिर जाकर दर्शन किए। सूत्रों के मुताबिक, वह आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं। Nitin Nabin Oath Ceremony
पीएम मोदी - हमारा नेतृत्व परंपरा से चलता है
पीएम मोदी ने कहा, 'मैं देशभर के कार्यकर्ताओं से इसे सफल बनाने के लिए अभिनंदन करता हूं। साथियों से बीते एक डेढ़ साल में श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल जी की 100वीं जयंती, संघ की 100वीं जयंती हम मनाते रहे हैं। ये वो प्रेरणाएं हैं जो देश के लिए जीने के हमारे संकल्प को और मजबूत करती हैं। हमारा नेतृत्व परंपरा से चलता है, अनुभव से समृद्ध होता है और राष्ट्र सेवा के भाव से संगठन को आगे बढ़ाता है।'
नितिन को सबसे बड़े राजनीतिक दल का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi addresses party leaders and workers at the party headquarters as Nitin Nabin has been elected as the new national president of BJP pic.twitter.com/gdjGl0bggZ
— ANI (@ANI) January 20, 2026
पीएम मोदी ने कहा - भारतीय जनता पार्टी के नवीन अध्यक्ष नितिन नबीन जी, हमारे पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा जी, भाजपा परिवार के वरिष्ठजन देशभर से आए साथी, सबसे पहले नितिन जी को दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई शुभकामनाएं देता हूं।
जेपी नड्डा - नितनि पार्टी को आगे ले जाएंगे
जेपी नड्डा ने कहा, "मैं नितिन जी को शुभकामनाएं देता हूं। अटलजी, कुशाभाऊ की परंपरा को आगे बढ़ाने उन्हें 12वां अध्यक्ष बनाया गया है। नितिन जी बहुत छोटी उम्र में 5 बार विधायक रह चुकें हैं। आपने पूरे देश को समझा है। ऐसे नौजवान अध्यक्ष को रूप में आपने कार्यभार संभाला है। आपको बधाई। आप पार्टी को तेज गति से आगे ले जाएंगे। इसके लिए शुभकामनाएं देता हूं। मैं सबी को धन्यवाद देता हूं क्योंकि आप सभी ने पार्टी को चलाने में मेरे साथ काम किया।
कार्यक्रम में पहुंचे शीर्ष बीजेपी नेता
नामांकन प्रक्रिया के दौरान नितिन नबीन को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और राज्यों से व्यापक समर्थन मिला। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, नितिन गडकरी सहित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं ने उनके समर्थन में नामांकन पत्र दाखिल किए।

गौरतलब है कि भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 16 जनवरी को अधिसूचना जारी की थी। इससे पहले 14 दिसंबर 2025 को नितिन नबीन को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। अब उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के साथ ही पार्टी के संगठनात्मक नेतृत्व में एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है।Nitin Nabin Oath Ceremony
सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्षों में से एक
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi felicitates newly elected BJP national president Nitin Nabin, at the BJP headquarters in Delhi pic.twitter.com/Fn5Bn6qOaH
— ANI (@ANI) January 20, 2026
नितिन नबीन बीजेपी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्षों में से एक हैं। उनके नाम को पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और वरिष्ठ नेताओं ने समर्थन दिया है, जिससे उनकी स्थिति पार्टी में मजबूत मानी जा रही है। who is nitin nabin
5 बार विधायक रह चुके हैं नितिन नबीन
बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का जन्म 23 मई 1980 को रांची, झारखंड में हुआ था। वे बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट से 5 बार के विधायक हैं। बिहार सरकार में नबीन शहरी आवास, सड़क निर्माण आवास और विधि और न्याय मंत्रालय जैसे कई महत्वपूर्ण विभागों में मंत्री रहे हैं। Nitin Nabin Oath Ceremony
नितिन नबीन ने पिता की विरासत को आगे बढ़ाया
नितिन नबीन के पिता नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बिहार की पटना वेस्ट विधानसभा सीट से 4 बार विधायक रह चुके थे। 2006 में पिता के निधन के बाद उपचुनाव जीतकर नितिन नबीन ने राजनीति में कदम रखा और उनकी विरासत संभाली। BJP New Delhi Office
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/20/new-bjp-national-president-nitin-nabin-oath-ceremony-pm-narendra-modi-new-delhi-hindi-news-zxc-2026-01-20-11-55-05.jpg)
नितिन नबीन को मिली Z-कैटेगरी सेक्योरिटी
बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को केंद्र सरकार की तरफ से Z-कैटेगरी सेक्योरिटी दी गई है। ये ऐलान मंगलवार 20 जनवरी की सुबह उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालने से पहले किया गया। जेपी नड्डा को भी सरकार से इसी तरह का सुरक्षा कवर मिला था, जिसमें CRPF VIP सुरक्षा विंग व्यवस्था संभाल रही थी। केंद्रीय सुरक्षा सूची के तहत VIP सुरक्षा कवर सबसे ऊंचे Z-प्लस (ASL) से लेकर Z-प्लस, Z, Y, Y-प्लस और X कैटेगरी तक होता है। New BJP Chief
नितिन नबीन का निजी जीवन
नितिन नबीन की पत्नी का नाम दीपमाला श्रीवास्तव है। उनके 2 बच्चे एक बेटा, एक बेटी है।
पहले किसे मिली जिम्मेदारी
अटल बिहारी वाजपेयी
कार्यकाल: 1980 – 1986 किस उम्र में बने अध्यक्ष: 55 वर्ष
पहली बार: लालकृष्ण आडवाणी
कार्यकाल: 1986 – 1991 किस उम्र में बने अध्यक्ष: 58 वर्ष
दूसरी बार
कार्यकाल: 1993 – 1998 किस उम्र में बने अध्यक्ष: 65 वर्ष
कार्यकाल: 1986 – 1991 किस उम्र में बने अध्यक्ष: 58 वर्ष
दूसरी बार
कार्यकाल: 1993 – 1998 किस उम्र में बने अध्यक्ष: 65 वर्ष
तीसरी बार
कार्यकाल: 2004 – 2005 किस उम्र में बने अध्यक्ष: 77 वर्ष
मुरली मनोहर जोशी
कार्यकाल: 1991 – 1993 किस उम्र में बने अध्यक्ष: 57 वर्ष
कुशाभाऊ ठाकरे
कार्यकाल: 1998 – 2000 किस उम्र में बने अध्यक्ष: 75 वर्ष
बंगारू लक्ष्मण
कार्यकाल: 2000 – 2001 किस उम्र में बने अध्यक्ष: 61 वर्ष
जना कृष्णमूर्ति
कार्यकाल: 2001 – 2002 किस उम्र में बने अध्यक्ष: 72 वर्ष
एम. वेंकैया नायडू
कार्यकाल: 2002 – 2004 किस उम्र में बने अध्यक्ष: 53 वर्ष
राजनाथ सिंह
(पहली बार)
कार्यकाल: 2005 – 2009 किस उम्र में बने अध्यक्ष: 54 वर्ष
(दूसरी बार)
कार्यकाल: 2013 – 2014 किस उम्र में बने अध्यक्ष: 61 वर्ष
नितिन गडकरी
कार्यकाल: 2009 – 2013 किस उम्र में बने अध्यक्ष: 52 वर्ष
अमित शाह
कार्यकाल: 2014 – 2020 किस उम्र में बने अध्यक्ष: 49 वर्ष
जे.पी. नड्डा
कार्यकाल: 2020 – 2024 किस उम्र में बने अध्यक्ष: 59 वर्ष
नितिन नबीन
कार्यकाल: 2025 – किस उम्र में बने अध्यक्ष: 45 वर्ष
जानिए कैसे चुना जाता है अध्यक्ष
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव राष्ट्रीय परिषद करती है। इस परिषद में लगभग 5,708 सदस्य शामिल है। इसमें राष्ट्रीय परिषद और सभी राज्य परिषदों के सदस्य शामिल होते हैं। ये देश के 30 से ज्यादा राज्यों से आते हैं। लेकिन अगर एक नामांकन होता है तो मतदान की जरुरत नहीं होती।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us