Hapur Old Man Heart Attack: पेंशन लेने गया बुजुर्ग अचानक जमीन पर गिरा, जानें क्या थी वजह, देखें वीडियो

(रिपोर्ट - शक्ति ठाकुर) उत्तर प्रदेश के हापुड़ में इंडियन बैंक की रेलवे रोड शाखा में पेंशन लेने पहुंचे रिटायर्ड कर्मचारी अशफाक की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना का CCTV वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बैंक के अंदर गिरते दिखाई दे रहे हैं।

hapur-bank-heart-attack-death-cctv-video-indian-bank-railway-road hindi news zxc

Hapur Old Man Heart Attack: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक दर्दनाक और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां बैंक में एक बुजुर्ग आदमी पेंशन लेने आए थे, जिनकी अचानक हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। हादसे की पूरी घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  

क्या है पूरा मामला 

मामला उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड स्थित इंडियन बैंक का है, जहां बीते शनिवार के दिन एक बुजुर्ग अपनी पेंशन के काम से पहुंचे थे। वह बैंक के अंदर अपना काम करा रहे थे कि अचानक उन्हें बेचैनी महसूस हुई और वह लड़खड़ाते हुए सीधे फर्श पर गिर पड़े। बैंक में मौजूद अन्य ग्राहकों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।  आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उनकी मदद की और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

बतां दें कि मृतक की पहचान अशफाक के रूप में हुए है। वह नगर पालिका से रिटायर्ड कर्मचारी थे। 

अचानक पड़ा दिल का दौरा

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बुजुर्ग सामान्य रूप से खड़े थे। तभी अचानक शारीरिक असहजता के कारण वह संतुलन खो बैठे और सीधे जमीन पर गिर गए। बैंक परिसर में मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों के बीच इस मंजर को देखकर अफरा-तफरी मच गई।

ये भी पढ़ें - UP High Alert: अली खामेनेई की मौत के बाद यूपी हाईअलर्ट, लखनऊ समेत कई जिलों में शिया समुदाय का प्रदर्शन, सोशल मीडिया पर निगरानी तेज

मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और अशफाक को अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

ये भी पढ़ें -  UP Police Leave Cancel Order: 1 से 7 मार्च तक यूपी पुलिस की सभी छुट्टियां रद्द, डीजीपी राजीव कृष्ण का आदेश

पेंशन के सहारे जीवन यापन 

अशफाक हापुड़ जिले के नगर पालिका में काम करते थे। रिटायर होने के बाद सरकार की तरफ से मिलने वाली पेंशन से घर-जीवन चला रहे थे। शनिवार को भी वह इसी सिलसिले में बैंक आए थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।  

ये भी पढ़ें - Gold Price Today 2 March: सोने-चांदी के दाम में बड़ा उतार-चढ़ाव, आज गोल्ड सस्ता तो सिल्वर महंगा, जाने क्या ताजा रेट

नगर कोतवाली क्षेत्र की इस घटना ने एक बार फिर अचानक बढ़ते हार्ट अटैक के मामलों पर चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की और परिवार में इस हादसे के बाद से कोहराम मचा हुआ है। 

ये भी पढ़ें - Aligarh RTO Suspension: स्कूल बस हादसे पर बड़ी कार्रवाई, अलीगढ़ की RTO प्रवर्तन वंदना सिंह और आरआई निलंबित

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article