Advertisment

Mathura Crime News: सूचना विभाग में फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड कंप्यूटर ऑपरेटर नारायण सिंह इटावा से गिरफ्तार, पत्रकारों को जान से मारने की दिलवा रहा था धमकी

रिपोर्ट: पीयूष यादव, मथुरा 

author-image
Preeti Dwivedi
breaking news

Mathura Crime News: उत्तर प्रदेश के मथुरा से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सूचना विभाग में फर्जीवाड़े के मास्टरमाइंड कंप्यूटर ऑपरेटर नारायण सिंह को इटावा के शांति बिहार कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दें DIO (जिला सूचना अधिकारी) के फर्जी हस्ताक्षर कर सरकारी कार्यक्रमों के प्रचार प्रसार में घोटाला किया था।  

Advertisment

कई दिनों से बदल रहा था लोकेशन 

आपको बता दें नारायण बीते कई दिनों से लोकेशन बदल बदल कर पुलिस से लुका छुपी कर रहा था। इतना ही नहीं वह पत्रकारों पर फर्जीवाड़े की खबर को रोकने का दबाब भी बना रहा था। ऐसे में पत्रकारों को जान से मारने की धमकी भी दिलवा रहा था। साथ ही खबर चलाने वाले पत्रकारों को सोशल मीडिया पर बदनाम करता था। इसे मथुरा पुलिस ने इटावा जिले के शांति बिहार कॉलोनी जिला इटावा से गिरफ्तार किया है। 

यह भी पढ़ें: Govt Flat Scheme: सरकारी मकान खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, पहले आओ, पहले पाओ स्कीम में 2 लाख की छूट, तुरंत मिलेगा पजेशन, इन लोगों को मिलेगा 6% का एक्सट्रा डिस्काउंट

Mathura news Mathura Crime News top news
Advertisment
चैनल से जुड़ें