/bansal-news/media/media_files/2026/03/06/govt-flat-scheme-2026-03-06-11-29-19.jpg)
Govt Flat LDA First Come First Serve Scheme Sarkari Makan: अगर आप भी प्राइवेट बिल्डर को छोड़कर सरकारी फ्लैट खरीदने का सपना देख रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल उत्तर प्रदेश के लखनऊ विकास प्राधिकरण पहले आओ, पहले पाओ योजना के तहत (LDA First Come First Serve Scheme) शहर की प्राइम लोकेशन पर 1BHK, 2BHK और 3BHK फ्लैट्स पर आकर्षक छूट दी जा रही है। इतना ही नहीं इस स्कीम में 2 लाख के डिस्काउंट के अलावा कुछ खास लोगों को 3 प्रतिशत की स्पेशल छूट भी दी जा रही है।
चलिए जानते हैं इस स्कीम में कब से आवेदन कर सकते हैं। इसकी अंतिम तिथि क्या है। साथ ही जानेंगे इसके लिए कौन कौन एप्लाई कर सकता है।
फ्लैट्स पर कितनी मिलेगी छूट?
20 लाख से 50 लाख रुपये तक के फ्लैट पर – 1 लाख रुपये की छूट
50 लाख से 75 लाख रुपये तक के फ्लैट पर – 1.50 लाख रुपये की छूट
75 लाख रुपये से अधिक वाले फ्लैट पर – 2 लाख रुपये तक की छूट
विकास प्राधिकरण स्कीम की लास्ट डेट क्या है
आपको बता दें लखनऊ विकास प्राधिकरण ने पहले आओ, पहले पाओ योजना के तहत शहर की प्रमुख लोकेशनों पर तैयार 1BHK, 2BHK और 3BHK फ्लैट्स पर आकर्षक छूट के साथ स्कीम लॉंच की है। जानकारी के अनुसार ये विशेष ऑफर 3 मार्च 2026 मंगलवार यानी होली के दिन से शुरू हो गया है। जो इस महीने के अंत तक यानी 27 मार्च 2026 तक चलेगा। इसमें फ्लैट की कीमत के आधार पर खरीदारों को 1 लाख से 2 लाख रुपये तक की सीधी छूट दी जाएगी।
घर खरीदने के लिए बजट में आने वाली स्कीम
आपको बता दें एलडीए यानी लखनऊ विकास प्राधिकरण की इस स्कीम की सबसे खास बात ये बताई जा रही है। कि फ्लैट का कब्जा यानी पजेशन भी बहुत जल्दी देने का दावा भी इसमें किया जा रहा है।
ऐसे मिलेगा तुरंत कब्जा
जानकारी के अनुसार इस पहले आओे पहले पाओं की स्कीम में जो सरकारी कर्मचारी कुल कीमत का सिर्फ 25% जमा करते हैं उन्हें हायर पर्चेज एग्रीमेंट के तहत फ्लैट का कब्जा मिलेगा। इसके अलावा सामान्य नागरिकों यानी आम जनता को 35% राशि जमा करने पर तुरंत कब्जा मिलेगा।
एलडीए स्कीम में किसे मिलेगी खास छूट
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/03/06/lda-website-2026-03-06-11-20-00.jpg)
अगर आवंटी आवंटन के 45 से 90 दिनों के अंदर पूरी राशि जमा कर देता है, तो उसे 3% से 6% तक की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी. एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार का कहना है कि समय पर भुगतान को प्रोत्साहन देकर आवंटन प्रक्रिया को और पारदर्शी व तेज बनाया जा रहा है.
क्या है फ्लैट्स की रेंज और लोकेशन
एरिया: 500 से 1900 वर्ग फीट
प्राइज: 22 लाख से 1.08 करोड़ रुपये तक
इस योजना में सुलभ आवास और EWS श्रेणी को छोड़कर एक व्यक्ति एक से ज्यादा फ्लैट भी खरीद सकता है।
पहले आओ पहले पाओं स्कीम का नाम क्या है
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/03/06/lda-website-1-2026-03-06-11-22-47.jpg)
- लखनऊ के गोमती नगर योजना
- अलीगंज योजना
- जानकीपुरम योजना
- कानपुर रोड योजना
- प्रियदर्शिनी योजना
- देवपुर पारा योजना
- शारदा नगर योजना
आधिकारिक वेबसाइट से कर सकते हैं पता
एलडीए के अधिकारियों के अनुसार जो लोग फेस्टिव सीजन में घर खरीदने का सोच रहे हैं या आप किराए के घर में रहते हैं तो एलडीए ये योजना सुनहरा मौका लेकर आया है। चूंकि यह पहले आओ पहले पाओ के आधार पर है ऐसे में जल्दी समाप्त हो सकती है। आप अधिक जानकारी के लिए आवेदन और उपलब्ध फ्लैट्स की लिस्ट के लिए एलडीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या एलडीए मुख्यालय में संपर्क करके भी चेक कर सकते हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us