यूपी का मौसम: नोएडा, गाजियाबाद समेत 40 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट, विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रहने की संभावना

यूपी में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। IMD ने नोएडा, गाजियाबाद समेत 40 से अधिक जिलों में कोल्ड डे और घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ दिनों तक ठिठुरन और कम विजिबिलिटी से राहत नहीं मिलेगी।

UP Weather Update IMD dense fog alert yellow alert 8 jan ka mausam hindi zxc  (1)

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। आने वाले दिनों में ठिठरुन भरी सर्दी से राहत मिलने के आसार कम नजर आ रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के कई संभागों में घना कोहरा और कोल्ड डे (imd yellow alert) को लेकर येलो अलक्ट जारी किया है।  up weather alert

घने कोहरे को लेकर चेतावनी 

मौसम विभाग की ओर से जारी हुए नए अपडेट के अनुसार 6 जनवरी से 13 जनवरी 2026 तक यूपी के प्रदेश के कई संभागों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि अलग-अलग दिनों में विजिबिलिटी काफी कम रह सकती है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित होगा। मौसम बुलेटिन की वैधता प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे से अगले दिन सुबह 8:30 बजे तक मानी जाएगी। Cold Wave in Uttar Pradesh

कोल्ड डे और शीतलहर का असर

IMD के अनुसार उत्तर प्रदेश के करीब 40 से ज्यादा जिलों में कोल्ड डे (Cold Day) की स्थिति बनी रहेगी। खासतौर पर नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर समेत पश्चिमी यूपी के जिलों में बर्फीली हवाओं के कारण गलन बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन ठंड का असर अधिक महसूस किया जाएगा।  

ये भी पढ़ें - Aadhaar PVC Card Price Hike: आधार PVC कार्ड बनवाना हुआ महंगा हुआ, UIDAI ने लागू की नई दरें, जानें कितनी देनी होगी फीस

येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग लखनऊ ने कोहरे और शीत दिवस (Cold Day) को देखते हुए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। मौसम विभाग ने सतर्क रहने की जरूरत है। रिपोर्ट के अनुसार सुबह और देर रात के समय विजिबिलिटी कम रहेगी। विभाग ने हाईवे और शहरी सड़कों पर वाहन चालकों को सीमित गति और अलर्ट रहने की चेतावनी जारी की है।  

ये भी पढ़ें - 'लखनऊ दर्शन' अब होंगे और भी सुगम: 7 जनवरी से शुरू होगी 'डबल डेकर' बस सेवा, जानें क्या होगा किराया

अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दो दिनों तक प्रदेश में ठंड और कोहरे की स्तिथि ऐसी ही जारी रहेगी। शुक्रवार 9 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के फिर से सक्रिय होने से कुछ इलाकों में कोहरा हल्का पड़ सकता है। लेकिन ठिठुरन से तुरंत राहत मिलने की संभावना नहीं है। कड़ाके की ठंड के चलते जनजीवन प्रभावित है और सुबह के समय सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी देखी जा रही है।  

ये भी पढ़ें -  UP में 20 IPS अफसरों के तबादले: लखनऊ कमिश्नरेट से अमित वर्मा हटाए गए, अपर्णा बनीं संयुक्त पुलिस आयुक्त

ये भी पढ़ें - यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा रद्द: योगी सरकार का बड़ा फैसला, UP STF को मिली थी धांधली की जानकारी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article