/bansal-news/media/media_files/2026/03/01/america-israel-vs-iran-war-conflict-impact-on-indian-workers-up-govt-issued-helpline-number-hindi-news-zxc-2026-03-01-17-05-58.png)
UP Govt helpline number for workers in Israel: इजरायल और ईरान तनाव के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने इजरायल में काम रहे 6004 वर्करों की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी कर हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। भारत सरकार लगातार श्रमिकों के कुशलक्षेम पर निगरानी रख रही है। UP government helpline for Israel
इजराइल में कार्यरत हैं 6004 श्रमिक
सरकारी जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के कुल 6004 निर्माण श्रमिक (construction workers) इजरायल की अलग अलग निर्माण कंपनियों और परियोजनाओं मे काम कर रहे हैं। इन श्रमिकों को सेलेक्शन साल 2024 में राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (National Skill Development Corporation - NSDC) और इजराइल की सरकारी संस्था पीबा (PIBA) के माध्यम से किया गया था। America-Israel vs Iran
सरकार ने बताया कि सभी श्रमिक अपने-अपने कार्यस्थलों पर सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। उनकी सुरक्षा और कुशलक्षेम पर लगातार निगरानी रख रही है।
भारतीय दूतावास ने जारी किया सुरक्षा परामर्श
तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास ने इजरायल में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें नागरिकों से सतर्क रहने, स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और अनावाश्यक आवाजाही से बचने की अपील की गई है।
दूतावास ने आपात स्थिति में संपर्क के लिए हेल्पलाइन नंबर +972-54-7520711 और +972-54-2428378 जारी किए हैं। साथ ही [email protected] पर ईमेल के जरिए भी संपर्क किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें - UP Police Leave Cancel Order: 1 से 7 मार्च तक यूपी पुलिस की सभी छुट्टियां रद्द, डीजीपी राजीव कृष्ण का आदेश
मंत्री और अधिकारियों ने दी आश्वस्ति
श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय मंत्री अनिल राजभर ने श्रमिकों और उनके परिजनों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार उनकी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन डॉ. एमके शन्मुगा सुन्दरम् ने भारत के राजदूत जेपी सिंह से बातचीत कर मौजूदा हालात की जानकारी ली। दूतावास की ओर से बताया गया कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और भारतीय श्रमिक सुरक्षित हैं।
ये भी पढ़ें - Etawah Scorpion Holi: इटावा के इस गांव में बिच्छुओं के साथ खेली जाती है होली, डंक नहीं मारते... शुभकामना देने आते हैं
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us