Advertisment

लखनऊ में सादे कपड़ों में आए और टहल रहे ईनामी सिपाही को ले गए: 2002 से चल रहा था वांछित, लोगों को लगा हुआ अपहरण

लखनऊ के गोमती नगर में सुबह टहल रहे सिपाही अखिलेश त्रिपाठी को काली स्कॉर्पियो से उठा लिया गया। जांच में सामने आया कि वह 2002 के एक केस में वांछित था, जिस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। राजस्थान पुलिस उसे पकड़कर ले गई।

author-image
Shaurya Verma
Lucknow Rajasthan Police Kidnap up police constable arrest rajasthan police 2002 reward case hindi zxc

Lucknow Rajasthan Police Kidnap: लखनऊ के गोमती नगर में सुबह बेटें संग टहल रहे यूपी पुलिस के सिपाही अखिलेश त्रिपाठी को काली स्कॉर्पियो से उठा लिया गया। जांच में सामने आया कि सिपाही 2002 के एक केस में वांछित चल रहा था। सिपाही पर 25 हजार का इनाम भी घोषित था। बतां दे कि उसे कोई गुंडे या मनचलों ने नहीं बल्कि राजस्थान पुलिस उठा कर ले गई है। 

Advertisment

गोमती नगर में सुबह की घटना से मचा हड़कंप 

घटना रविवार सुबह करीब 9 बजे गोमती नगर के ग्वारी गांव की है। यहां रहने वाले सिपाही अखिलेश त्रिपाठी अपने दो बेटों के साथ सुबह टहलने निकले थे। तभी अचानक एक काली स्कॉर्पियो उनकेपास आ के रुकी। गाड़ी से सादे कपड़ों में उतरे लोगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और अखिलेश त्रिपाठी को जबरन वाहन में बैठाकर ले गए। 

बेटों की आंखों के सामने उठा ले गए पिता

यूपी पुलिस की जांच में बेटों ने बताया कि पूरी घटना कुछ ही मिनटों में हो गई। वे कुछ समझ पाते कि उससे पहले उनके पिता को काम में बैठाकर ले जाया गया। आसपास मौजूद लोग हैरान हो गए। बेटों ने घबराकर तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। 

अपहरण की आशंका, पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी

सूचना मिलते ही गोमती नगर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच की। शुरूआती जांच में मामला अपहरण का लगा, जिससे पुलिस महकमे में भी हलचल तेज हो गई। बाद में पता चला कि अखिलेश त्रिपाठी 2002 से एक मामले में वांछित चल रहा था। इस केस में उस  पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।   

Advertisment

ये भी पढ़ें - Nothing 4a Series: मिड-रेंज स्मार्टफोन रेंज धमाल मचाएगा Nothing का ये फोन, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स

राजस्थान के सवाई माधोपुर की टीम ने दी दबिश

पता चला कि 2002 के इसी मामले में सवाई माधोपुर जिले के गंगापुरसिटी थाने की पुलिस टीम अखिलेश त्रिपाठी की तलाश कर रही थी। लोकेशन ट्रेस होने के बाद टीम लखनऊ पहुंची और योजना के तहत उसे हिरासत में लेकर राजस्थान रवाना हो गई। 

ये भी पढ़ें - T20 World cup 2026 IND VS PAK: क्रिकेट का सबसे बड़ा मुकाबला, भारत और पाकिस्तान की शाम 7 बजे टक्कर, क्या मैच में बारिश बनेगी विलेन ?

Advertisment

विशेष सुरक्षा वाहिनी में थी तैनाती

अखिलेश त्रिपाठी मायावती सरकार के दौरान गठित विशेष सुरक्षा वाहिनी में तैनात था। वर्तमान में उसकी ड्यूटी अंबेडकर पार्क में बताई जा रही है। मामले की जानकारी सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली, हालांकि पूरे घटनाक्रम ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल भी खड़े कर दिए। 

ये भी पढ़ें -  पीलीभीत में प्रॉपर्टी डीलर डेथ केस: 30 घंटे बाद भी FIR नहीं, परिजन के हंगामे के बाद राज्य मंत्री ने SP को किया तलब, कोतवाल को सस्पेंड करने के निर्देश

ये भी पढ़ें - Bulandshahr Supervisor Suicide: 'मेरे घर पर आटा भी नहीं है'... सुसाइड नोट में ये लिखकर फांसी के फंदे पर झूल गया गन्ना सुपरवाइजर

Advertisment
Rajasthan Police arrest up police constable up police constable arrest Lucknow Rajasthan Police Kidnap
Advertisment
चैनल से जुड़ें