Advertisment

T20 World cup 2026 IND VS PAK: क्रिकेट का सबसे बड़ा मुकाबला, भारत और पाकिस्तान की शाम 7 बजे टक्कर, क्या मैच में बारिश बनेगी विलेन ?

टी20 विश्व कप के 27वें मैच में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत कोलंबो में होगी। भारत का हेड टू हेड और कोलंबो में रिकॉर्ड मजबूत है, लेकिन बारिश और पिच का मिजाज मुकाबले को रोमांचक बना सकता है।

author-image
Shaurya Verma
india vs pakistan t20

T20 World cup 2026 IND VS PAK: T20 वर्ल्ड कप का आज, 15 फरवरी को 27वां मैच खेला जाना है।  भारत पाकिस्तान 5 महीने बाद फिर से क्रिकेट के महासंग्राम में आमने-सामने होंगे। ये मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारतीय अनुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा। बतां दे कि भारतीय टीम के स्टार ओपनर और विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा चोट के कारण बाहर चल रहे थे जिनके आज के मैच में खेलने पर लगभग-लगभग मुहर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने लगा दी है।   india vs pakistan t20 world cup 

Advertisment

हेड टू हेड में किसका पड़ला भारी  

T20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान 8 बार आमने-सामने ऊतर चुकी हैं जिसमें से 7 मैचों में भारत ने पाकिस्तान को घूल चटाई है और एक बार पाकिस्तान ने भारत को शिकस्त दी है। T20 वर्ल्ड कप 2021 में भारत पाकिस्तान से 10 विकेट हारा था। ये भारतीय टीम की T20 फॉर्मेट में पाकिस्तान के हाथो पहली हार थी। 

कोलंबों में भारत का प्रदर्शन  

भारत का श्रीलंका के मैदानों में हमेशा से अच्छा ही प्रदर्शन रहा है। लेकिन बात अगर कोलंबो की करें तो भारतीय टीम ने 2009 से आर प्रेमदासा स्टेडियम में 15 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलें हैं। 15 मैचों में भारत को 11 में जीत मिली है और 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। आईसीसी टी20 विश्व कप 2012 के बाद भारत ने इस मैदान पर पांच में से चार मैच जीते थे, जबकि एकमात्र हार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आई थी।  

Advertisment

भारत का सर्वोच्च स्कोर 

आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत का सर्वोच्च स्कोर बांग्लादेश के खिलाफ मार्च 2018 में 176/3 था। वहीं इसी मैदान पर भारत का न्यूनतम स्कोर  श्रीलंका के खिलाफ 81/8 रहा है। ये मैच दोनों टीमों के बीच जुलाई 2021 में खेला गया था। 

कैसा रहेगा पिच का मिजाज 

कोलंबो की पिच में आमतौर पर संतुलन देखने को मिलता है। हालांकि, मैच की शुरूआत में नई गेंद अपना असर दिखा सकती है और गेंदबाजों को अच्छा स्विंग मिल सकता है। हालांकि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा पिच स्लो होने लगेगी। ऐसे में बल्लेबाजों को बड़े शॉच खेलने के लिए एक्स्ट्रा एफर्ट लगाने पड़ सकते हैं। पिछले कुछ दिनों से कोलंबो में बारिश हो रही है ऐसे पिच में नमी है जिसका सीधा फायदा बल्लेबाजों को मिल सकता है। 

महा-मुकाबले पर मंडराया काले बादल का साया

कोलंबो में भारत-पाक मैच के दौरान बारिश की संभावना बनी हुई है। मैच के दिन सुबह और दोपहर में बारिश की संभावना 70-80 प्रतिशत है। हालांकि, शाम को बारिश थोड़ी कम हो सकती है लेकिन खलल पड़ने के पूरे आसार हैं।

Advertisment

भारत पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप का मैच यहां देख पाएंगे?

टी20 विश्व कप के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी।

इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:

भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।  

पाकिस्तान: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद।

Advertisment

T20 World cup 2026 IND VS PAK IND vs PAK india vs pakistan t20 world cup
Advertisment
चैनल से जुड़ें