BJP MLA Notice: यूपी में मंत्री का रास्ता रोकना पड़ा भारी, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत को कारण बताओ नोटिस

बीजेपी प्रदेश कार्यालय ने मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का रास्ता रोकने के मामले में चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत को कारण बताओ नोटिस दिया है। पार्टी ने सात दिन में जवाब मांगा है और समय पर स्पष्टीकरण न मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है।

_bjp-charakhari-mla-brijbhushan-rajput-show-cause-notice hindi news zxc

BJP MLA Brijbhushan Rajput Show Cause Notice: बीजेपी प्रदेश कार्यालय ने चरखारी से विधायक बृजभूषण राजपूत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह का रास्ता रोकने के मामले में पार्टी ने सख्त रुख अपनाया है। नोटिस में विधायक से 7 दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। तय समय पर जवाब नहीं देने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।  BJP MLA Notice 

मामला क्या है

ये पूरा मामला योगी आदित्यनाथ सरकार के जल शक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से जुड़ा है। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान उन्हीं की पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत द्वारा मंत्री का रास्ता रोके जाने का आरोप सामने आया था। इस घटना के बाद बीजेपी  प्रदेश कार्यालय ने विधायक बृजभूषण राजपूत को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है और अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है।  Swatantra Dev Singh controversy  

ये भी पढ़ें - यूपी SIR: वोटर लिस्ट में दावा-आपत्ति के लिए 1 महीने का समय बढ़ा, इस डेट तक जुड़वा सकेंगे नाम

प्रदेश कार्यालय ने क्यों लिया सख्त रुख

बीजेपी प्रदेश कार्यालय ने इस घटनाक्रम को संगठनात्मक अनुशासन के खिलाफ मानते हुए विधायक को कारण बताओ नोटिस भेजा है। नोटिस में 7 दिनों के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है। पार्टी का मानना है कि इस तरह का व्यवहार संगछन की छवि को नुकसान पहुंचाता है।  

ये भी पढ़ें - UP Property Resgistry Rule: यूपी सरकार का प्रॉपर्टी खरीद पर बड़ा फैसला, अब बिना पैन कार्ड के नहीं होगी रजिस्ट्री

जवाब नहीं देने पर क्या होगा

नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि तय समय सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में अनुशासनात्मक कार्रवाई (Disciplinary Action) की जाएगी। इससे यह संकेत दिया गया है कि पार्टी नेतृत्व इस मामले में किसी भी तरह की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। 

ये भी पढ़ें - Ghooshkhor Pandit: फिल्म 'घूसखोर पंडत' पर लखनऊ पुलिस का बड़ा प्रहार, इंस्पेक्टर ने खुद दर्ज कराई FIR

पार्टी अनुशासन पर जोर

प्रदेश संगठन ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि पार्टी के भीतर अनुशासन सर्वोपरि है और किसी भी पद पर बैठे नेता को नियमों से ऊपर नहीं माना जाएगा। बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, संगठन चाहता है कि सरकार और पार्टी के बीच समन्वय बना रहे और आंतरिक विवाद सार्वजनिक रूप न लें। 

ये भी पढ़ें - Ghaziabad Triple Suicide: तीन बहनों के सुसाइड केस में नया मोड़, कमरे से जब्त हुई डायरी ने खोले गहरे राज

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article