/bansal-news/media/media_files/2026/02/27/kanpur-railway-staton-bomb-threat-anil-kumar-called-dial-112-control-room-hindi-news-zxc-2026-02-27-19-56-02.jpg)
Kanpur Railway Staton Bomb Threat: कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन को शाम 7 बजे बम से उड़ाने की धमकी डायल 112 पर मिली। अनिल कुमार नाम के व्यक्ति ने डायल 112 (Dial 112) कंट्रोल रूम में पोन कर धमकी दी थी। धमकी मिलने के तुरंत बाद पुलिस और रेलवे सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आई।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/27/whatsapp-image-2026-02-27-19-56-27.jpeg)
डायल 112 पर आई धमकी भरी कॉल
जानकारी के अनुसार डायल 112 कंट्रोल रूम को एक फोल कॉल के जरिए सूचना दी गई कि कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन को शाम 7 बजे बम से उड़ा दिया जाएगा। कॉल करने वाले ने अपना नाम अनिल कुमार बतायाष धमकी मिलते ही कंट्रोल रूम ने तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचना दी। Central Railway station bomb threat
पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, रेलवे पुलिस (GRP) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ स्टेशन परिसर पहुंच गए। स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया। यात्रियों और उनके सामान की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें - Bijnor News: SP सांसद रुचि वीरा पर ट्रस्ट की जमीन कब्जा करने का आरोप, निर्माण रुकवाकर DM ने दिए जांच के आदेश
बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड तैनात
एहतियात के दौर पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया। प्लेटफॉर्म, वेटिंग रूम, पार्किंग एरिया, और अन्य संवेदनशील स्थानों की तलाशी ली जा रही है। सुरक्षा एजेंसिया CCTV फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि कॉल करने वाली की पहचान और गतिविधियों का बता लगाया जा सके।
ये भी पढ़ें - UP Officers Transfer: यूपी सरकार का प्रशासनिक फेरबदल, 5 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने धमकी देने वाले नंबर की ट्रेसिंग शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की जांच की जा रही है। फिलहाल स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और जांच प्रक्रिया जारी है।
ये भी पढ़ें - Rashid Naseem Dubai Arrest: शाइन सिटी घोटाले का आरोपी राशिद नसीम दुबई से गिरफ्तार, निवेश के नाम पर की थी हजार करोड़ की ठगी
ये भी पढ़ें - शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक: प्रयागराज हाईकोर्ट ने मंजूर की अग्रिम जमानत याचिका, फैसला सुरक्षित रखा
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us