Advertisment

UP Crime News: ब्रेकअप से बौखलाया देवर बना कातिल, घर में घुसके की प्रेमिका भाभी की हत्या, फिर फांसी लगाकर दे दी जान

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के Jhansi से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में हुए हमले में गंभीर रूप से घायल महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

author-image
anjali pandey
new poster 1

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के Jhansi से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में हुए हमले में गंभीर रूप से घायल महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस वारदात के कुछ ही घंटों बाद आरोपी युवक ने भी पास के एक प्लांट में पेड़ से लटककर अपनी जान दे दी।

Advertisment

यह घटना एक ऐसे रिश्ते की त्रासदी है, जो पहले छुपकर पनपा और फिर टूटने के बाद हिंसा में बदल गया।

क्या हुआ था?

28 फरवरी की सुबह महिला अपने घर में थी। तभी आरोपी युवक—जो रिश्ते में देवर लगता था—घर पहुंचा। बताया जा रहा है कि महिला ने उससे संबंध खत्म कर लिए थे। इसी बात से नाराज होकर वह चाकू लेकर घर में घुस गया और महिला पर कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई।

डेढ़ साल पहले शुरू हुआ था विवाद

महिला अपने पति और पांच साल की बेटी के साथ प्रेमनगर के नैनागढ़ इलाके में रहती थीं। परिवार के मुताबिक, करीब डेढ़ साल पहले आरोपी और महिला घर छोड़कर चले गए थे। बाद में संबंधों में खटास आई और महिला वापस अपने पति के पास लौट आईं।

Advertisment

परिवार ने समझौता करवाया और वह फिर से सामान्य जिंदगी जीने लगी थीं। लेकिन आरोपी युवक लगातार दबाव बना रहा था। दो दिन पहले उसने फोन पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।

हमले के वक्त घर में थी मासूम बेटी

हमले के दौरान महिला की पांच साल की बेटी घर में मौजूद थी। पड़ोसियों के मुताबिक बच्ची ने छत पर चढ़कर मदद के लिए आवाज लगाई। शोर सुनकर लोग इकट्ठा हुए। कुछ देर बाद महिला खून से लथपथ हालत में बाहर आईं और गिर पड़ी। पुलिस को मौके से हथियार बरामद हुआ। घर के अंदर खून के निशान और टूटी चूड़ियां संघर्ष की कहानी बयां कर रही थीं।

ये भी पढ़ें:  UP Holi Electricity: होली पर 24 घंटे होगी बिजली सप्लाई, नहीं होगी कटौती, जारी हुए हेल्पलाइन नंबर

Advertisment

आरोपी ने भी की आत्महत्या

हमले के बाद आरोपी मौके से भाग गया। सीसीटीवी फुटेज में वह इलाके से निकलता दिखा। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, तभी वह जुगनू पैलेस की ओर स्थित एक प्लांट में पहुंचा और पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

फोरेंसिक टीम ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना कई सवाल छोड़ जाती है टूटते रिश्ते, गुस्सा, और एक पल का आवेश… जिसने दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। सबसे ज्यादा असर उस मासूम बच्ची पर पड़ा है, जिसने अपनी आंखों के सामने मां को खो दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  Breaking News Live Update 3 March: यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, डबल डेकर बस ने इको वैन को मारी टक्कर, 6 की मौत

Advertisment
UP Crime News
Advertisment
चैनल से जुड़ें