Advertisment

Gorakhpur Police Accident: पेड़ से टकराई पुलिस की स्कार्पियो, दरोगा की मौत, 5 पुलिसकर्मी घायल, हाईवे पर ड्राइवर को आई थी झपकी

(रिपोर्ट - अर्जुन कुमार मौर्य) महराजगंज में दबिश के बाद लौट रही गोरखपुर पुलिस की स्कॉर्पियो हाईवे पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दरोगा संतोष कुमार की मौत हो गई, जबकि महिला दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी घायल हुए।

author-image
Shaurya Verma
Gorakhpur Police road Accident Scorpio collide tree Daroga Death Maharajganj hindi zxc

Gorakhpur Police Accident: महाराजगंज में दबिश के बाद लौट रही थी गोरखपुर पुलिस की स्कॉर्पियों कार। अचानक हाईवे पर अनियंत्रित हो कर पेड़ से जा टकराई। हादसे में दरोगा संतोष कुमार की मौत हो गई। जबकि महिला दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए। हादसे की वजह ड्राइवर को झपकी आना बताया जा रहा है। 

Advertisment

हाईवे पर झपकी बनी हादसे की वजह 

हादसा मंगलवार की सुबह 4:30 बजे श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कतरारी इलाके में हुआ। शुरूआती जांच में सामने आया कि हाईवे पर वाहन चला रहे ड्राइवर को झपकी लग गई थी। जिसके चलते स्कॉर्पियों कार पहले डिवाइडर पर चढ़ी और फिर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया पुलिसकर्मी सड़क पर गिर कर तड़पते नजर आए। Police Scorpio Accident Maharajganj

दबिश के बाद लौट रही थी पुलिस टीम 

3b0ed27f-a019-49e8-b09c-2ce927b6a2cd

पुलिस ने बताया कि रामगढ़ताल थाने की टीम जालसाजी के एक मामले में कुशीनगर के खड्डा इलाके में दबिश देने गी थी। टीम में ASI रमेश चंद्र कुशवाहा, दरोगा संतोष कुमार, महिला दरोगा गीता, 2 कांस्टेबल और ड्राइवर शामिल थे। कार्रवाई पूरी करने के बाद सभी गोरखपुर लौट रहे थे, तभी रास्ते में ये दुर्घटना हुई।  UP Police Road Accident 

ये भी पढ़ें - रोहित शेट्टी हाउस फायरिंग मामले में यूपी कनेक्शन: आगरा से गए थे शूटर, अब तक 11 लोग गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम भी शामिल

Advertisment

स्थानीय लोगों ने बचाई जान

मौके पर मौजूद लोगों ने चीख-पुकार सुनी तो तुरंत पहुंचे। ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए सभी घायल पुलिसकर्मियों को कार से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सबी को इलाज के लिए गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया।  

ये भी पढ़ें - Chardham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही है चारधाम यात्रा, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पर देने पड़ेगा शुल्क, जानें कैसे करें रजिस्टर

इलाज के दौरान दरोगा की मौत 

whatsapp-image-2026-02-17-at-102639_1771305041
मृतक दरोगा संतोष कुमार

इलाज के दौरान दरोगा संतोष कुमार ने दम तोड़ दिया। हादसे में उन्हें गंभीर अंदरूनी चोटें आई थी। ASI, महिला दरोगा गीता और चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं 2 और कांस्टेबल को हल्की चोटें आई हैं। हादसे में जान गंवाने वाले दरोगा संतोष कुमार बिहार के सिवान जिले के सहसरांव गांव के निवासी थे। वर्तमान में उनकी तैनाती गोरखपुक के रामगढ़ताल थाने में थी।  

Advertisment

ये भी पढ़ें - JEE Mains result 2026: जेईई मेन 2026 सेशन 1 रिजल्ट ऐसे करें चेक, एनटीए की वेबसाइट पर जारी हुआ परिणाम

ये भी पढ़ें - UP Shikshamitra Honorarium Hike: यूपी के शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का बढ़ेगा मानदेय, सीएम योगी ने दिलाया भरोसा, इस दिन आएगा आदेश

Gorakhpur Police Accident Police Scorpio Accident Maharajganj UP Police Road Accident
Advertisment
चैनल से जुड़ें