Advertisment

Chardham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही है चारधाम यात्रा, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पर देने पड़ेगा शुल्क, जानें कैसे करें रजिस्टर

उत्तराखंड में 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू होगी। इस बार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पर शुल्क लगेगा। सरकार ने फर्जी पंजीकरण रोकने के लिए यह फैसला लिया है। यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ के कपाट तय तिथियों पर खुलेंगे।

author-image
Shaurya Verma
Chardham Yatra 2026 online registration fee rules uttarakhand tourism how to register chardham yatra hindi zxc

Chardham Yatra 2026: उत्तराखंड में 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है। इस बार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है और पहली बार रजिस्ट्रेशन करते समय शुल्क देना भी पड़ेगा। सरकार ने ये फैसला फर्जी पंजीकरण रोकने के लिए लिया है। 

Advertisment

चारधाम यात्रा की तिथियां और कपाट खुलने का कार्यक्रम

चारधाम यात्रा 2026 शुरू होने से पहले राज्य सरकार ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली है। यात्रा की शुरूआत 19 अप्रैल से यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खुलने के साथ होगी। 22 अप्रैल से केदारनाथ धाम और 23 अप्रैल से बदरीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे। 

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पर शुल्क क्यों लगाया गया

इस बार चारधाम यात्रा के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के दौरान शुल्क देना होगा। सरकारी ने बताया कि पिछले सालों में बड़ी संख्या में फर्जी रजिस्ट्रेशन सामने आए थे। इसी के आधार पर सरकार ने शुल्क आधारित रजिस्ट्रेशन व्यवस्था लागू करने का फैसला लिया है। शुल्क की राशि तय करने के लिए गढ़वाल मंडल के अपर आयुक्त की अध्यक्षता में एक समिति बनाई गई है, जिसकी संस्तुति के बाद एक दो दिन में रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दी जाएगी। 

ट्रांजिट कैंप बैठक में लिए गए अहम फैसले

सोमवार को चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में समीक्षा बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। प्रशासन ने साफ किया है कि डग्गामार वाहनों पर सख्ती की जाएगी और बिना पंजीकरण यात्रा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। 

Advertisment

यहां से करें रजिस्ट्रेशन 

श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए कई माध्यमों से रजिस्टर कर सकते हैं। श्रद्धालु आधिकारिक वेबसाइट/ऑनलाइन पोर्टल registrationandtouristcare.uk.gov.in के जरिए रजिस्टर कर सकते हैं। ये वेबसाइट Tourist Care Uttarakhand के अंतर्गत आता है। यात्री Tourist Care Uttarakhand मोबाइल ऐप के जरिए भी पंजीकरण करवा सकते हैं। ये Android और IOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। how to register chardham yatra 2026  

Whatsapp के जरिए रजिस्ट्रेशन 

यात्री  व्हाट्सएप के जरिए भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। व्हाट्सएप से रजिस्ट्रेशन के लिए  8394833833 नंबर पर “Yatra” लिखकर भेजना होगा। टेक्निकल हेल्प के लिए 0135-1364 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। ऑफलाइन पंजीकरण के लिए हरिद्वार, ऋषिकेश, सोनप्रयाग, बड़कोट और जोशीमठ में काउंटर स्थापित किए गए हैं। Chardham registration fee 

रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तावेज

रजिस्ट्रेशन करते समय श्रद्धालुओं के लिए ये दस्तावेज जरूरी; 

वैध पहचान पत्र  ((Aadhaar Card, Passport, Voter ID, Driving License,PAN Card) 
पासपोर्ट साइज फोटो 
सक्रिय मोबाइल नंबर 
ईमेल आईडी ताकि OTP verification के जरिए पहचान की पुष्टि की जा सके

Advertisment

यात्रा से जुड़ी जानकारी जैसे उत्तराखंड में प्रवेश की तिथि, प्रत्येक धाम का यात्रा प्लान, यात्रियों की संख्या और इमरजेंसी कॉन्टैक्ट डिटेल भी देनी होगी। Chardham Yatra Online registration

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए 

सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर अकाउंट बनाए 
log in करें 
जानकारी भरें
जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
आवेदन सबमिट करें 
फिर Yatra Registration Letter डाउनलोड करें
यह पत्र पूरी यात्रा के दौरान अपने पास रखना अनिवार्य होगा।

रजिस्ट्रेशन के बाद श्रद्धालुओं को क्या करना होगा

रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद श्रद्धालुओं को अपने यात्रा पास की प्रिंट कॉपी या मोबाइल में PDF सुरक्षित रखनी होगी। हर चेकपोस्ट और धाम में प्रवेश से पहले QR code स्कैन किया जाएगा। साथ ही, रजिस्ट्रेशन में दिए गए मूल पहचान पत्र को भी यात्रा के दौरान साथ रखना जरूरी होगा। विदेशी श्रद्धालु भी पासपोर्ट विवरण के जरिए चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण करा सकेंगे। 

Advertisment
Chardham Yatra Online registration how to register chardham yatra 2026 Chardham Yatra 2026 Chardham registration fee
Advertisment
चैनल से जुड़ें