/bansal-news/media/media_files/2026/03/06/gorakhpur-holi-fight-2-groups-stone-pelting-five-accused-arrested-hindi-news-zxc-2026-03-06-14-36-26.png)
Gorakhpur Holi Clash: गोरखपुर में होली के दिन मामूली विवाद ने हिंसक झड़प का रूप ले लिया। होली के दिन दो पक्षों मे जमकर मारपीट हुई, ईंट-पत्थर भी चले। इस हिंसक झड़प मे 5 लोगों के सिर फट गए थे औ कई लोगों को चोटें भी आई थी। इस मामले में पुलिस ने दो नामजत सहित 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बतां दे कि पुलिस होली के दिन ही 5 लोगों को हिरासत में ले लिया था।
कब का है मामला ?
मामला गोरखपुर के गुलरिया थाना क्षेत्र के हरसेवकपुर नंबर एक का है। जहां बुधवार, होली के दिन करीब ढ़ाई बजे होली खेलने के दौरान दो पक्षों के बीच में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चलने लगे।
ये भी पढ़ें - Karnataka Social Media Ban: भारत में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन! इस राज्य ने लिया बड़ा फैसला
बता दें कि शाहपुर थाना क्षेत्र की छाया टॉकीज के पास रहने वाले अतुल चौहान अपने परिचित सूरज चौहान के घर होली खेलने आया था। इसी दौरान दूसरे टोला के रहने वाले कुछ युवक वहां पहुंच गए। जिसके बाद गाली-गलौच शुरू हो गया।
ये भी पढ़ें - Gold Price Today 6 March: 2 दिन में ₹7,000 सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी आई गिरावट, जानें आज के ताजा भाव
मामला इतना गंभीर हो गया कि दो पक्ष एक-दूसरे के ऊपर ईंट-पत्थर बरसाने लगे। इस हिंसक झड़प में 5 लोगों के सिर फट गए। हालांकि स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत कराया और गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि मामला पुरानी रंजिश का था।
मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा
इस मामले में क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि गुलरिहा थाना क्षेत्र में यह घटना हुई थी। गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। साथ ही आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्ष के लोग आसपास के गांव के ही है। दोनों पक्षों के बीच पहले से ही तनाव था, जिसने होली के दिन हिंसक रूप ले लिया।
पुलिस ने झड़प वाले दिन ही 5 लोगों को हिरासत में लिया था। जिन्हें शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाना है।
ये भी पढ़ें - Apple Iphone 17e: भारत में लॉन्च हुआ iPhone 17e, A19 चिप और MagSafe के साथ कीमत 64,900 रुपये
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us