/bansal-news/media/media_files/2026/02/23/deoria-teacher-suicide-case-fir-bsa-hindi-news-2026-02-23-02-10-18.jpg)
Deoria Teacher Suicide Case: गोरखपुर के देवरिया में शिक्षा विभाग के अफसरों और बाबू की प्रताड़ना और घूसखोरी से परेशान होकर टीचर शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह ने खुदकुशी कर ली। उनकी पत्नी गुड़िया सिंह की शिकायत पर पुलिस ने बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव, बाबू संजीव सिंह और अन्य सहयोगियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और धमकाने के आरोपों पर FIR दर्ज की है। सुसाइ़़ड नोट में टीचर ने इन लोगों पर 16 लाख रुपये हड़पने और उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/23/fir-2026-02-23-02-47-21.jpeg)
देवरिया शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप
कृष्ण मोहन सिंह ने देवरिया शिक्षा विभाग के बाबू और अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए 4 पेज का सुसाइड नोट लिखा और एक वीडियो बनाया था। आरोप है कि शुक्रवार को देवरिया शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने पैसों के लिए टीचर को बुलाकर जलील किया था। इस बात से आहत होकर शनिवार की सुबह 6:30 बजे करीब शिक्षक कमरे में फांसी के फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली।
टीचर कृष्ण मोहन सिंह के 2 बच्चे
कृष्ण मोहन सिंह 3 भाइयों में बीच के थे। उनके बड़े भाई विदेश में रहते हैं जबकि छोटा भाई घर रहता है। शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह के 2 बच्चे हैं। बेटी आस्था 8 साल और बेटा आदित्य 6 साल का है। पत्नी का नाम गुड़िया है।
हाईकोर्ट में केस लड़ रहे थे कृष्ण मोहन
टीचर कृष्ण मोहन हाईकोर्ट में केस लड़ रहे थे। 13 फरवरी 2025 को हाईकोर्ट ने उनके पक्ष में आदेश दिया, लेकिन जब वे इस आदेश के अनुपालन के लिए BSA कार्यालय पहुंचे तो उन्हें नया संकट झेलना पड़ा। शिकायत के अनुसार, BSA शालिनी श्रीवास्तव और बाबू संजीव सिंह ने कृष्ण मोहन से 16 लाख रुपये की मांगे। रुपये देने के बाद उनसे और पैसे मांगे।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/23/teacher-up-suicide-2026-02-23-02-49-00.jpg)
पत्नी को बताई थी पूरी बात
टीचर कृष्ण मोहन ने बात नहीं मानी तो उन्हें फर्जी मामले में जेल भेजने की धमकी दी। 20 फरवरी 2026 को कृष्ण मोहन सिंह को BSA कार्यालय बुलाया। वहां उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया और जेल भेजने की धमकी दी गई। शाम को घर लौटकर उन्होंने पूरी बात पत्नी को बताई। अगली सुबह उनका शव पंखे से लटका मिला।
ये खबर भी पढ़ें: इन राज्यों से चलेंगी ये खास ट्रेनें, एमपी के इन स्टेशनों पर हाल्ट, जानें टाइम-टेबल
SP सिटी अभिनव त्यागी ने ये कहा
SP सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि पत्नी गुड़िया सिंह की तहरीर पर BSA शालिनी श्रीवास्तव, बाबू संजीव सिंह और अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सुसाइड नोट को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है। उन्होंने कहा कि सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us