Advertisment

Train Schedule Change: बरेली से गुजरने वाली 15 ट्रेनों के टाइम-टेबल में बदलाव, 6 गाड़ियों की कैंसिलेशन डेट बढ़ी

भारतीय रेलवे ने फरवरी और अप्रैल से बरेली होकर गुजरने वाली 15 ट्रेनों की समय सारिणी में बदलाव किया है। वहीं पुल मरम्मत कार्य के कारण जम्मू रूट की छह ट्रेनों का निरस्तीकरण मई और जून तक बढ़ा दिया गया है, जिससे यात्रियों पर असर पड़ेगा।

author-image
Shaurya Verma
railway-news-bareilly-train-schedule-changed-jammu-trains-cancelled hindi zxc

Train Schedule Change:  रेलवे ने परिचालन कारणों से बरेली होकर गुजरने वाली 15 ट्रेनों की समय सारिणी (Train Schedule) में आंशिक बदलाव किया है, जबकि जम्मू (Jammu) आने-जाने वाली छह ट्रेनों के निरस्तीकरण (Train Cancellation) की अवधि भी बढ़ा दी गई है। यह बदलाव फरवरी और अप्रैल 2026 के पहले सप्ताह से लागू होंगे। रेलवे के इस फैसले का सीधा असर उत्तर भारत से बिहार, दिल्ली, पंजाब और जम्मू रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। 

Advertisment

बरेली से गुजरने वाली 15 ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव

रेलवे के अनुसार, बरेली जंक्शन (Bareilly Junction) से होकर गुजरने वाली 15 ट्रेनों को परिचालन सुधार और बेहतर तालमेल के लिए बदली हुई समय सारिणी के तहत चलाया जाएगा। इनमें से कई ट्रेनें अपने प्रारंभिक स्टेशन से 10 मिनट तक देरी से रवाना होंगी, जबकि कुछ ट्रेनों को निर्धारित समय से 5 से 10 मिनट पहले या बाद में चलाया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे (North Eastern Railway) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि यह बदलाव यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के सुचारु संचालन को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। train cancellation update 

फरवरी से प्रभावित होने वाली प्रमुख ट्रेनों में 12566 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस (New Delhi–Darbhanga Express), 12212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस (Amritsar–Darbhanga Express), 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस, 14618 अमृतसर-पूर्णिया कैंट एक्सप्रेस शामिल हैं, जिन्हें 5 फरवरी से 10 मिनट देरी से चलाया जाएगा। वहीं 6 फरवरी से 12558 आनंद विहार-दरभंगा एक्सप्रेस, 14016 आनंद विहार-रक्सौल एक्सप्रेस, 15280 आनंद विहार-सहरसा एक्सप्रेस और 7 फरवरी से 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस बदली समय सारिणी के अनुसार संचालित होंगी। 

ये भी पढ़ें - यूपी पुलिस से हाई कोर्ट नाराज: एनकाउंटर ‌के मामलों में जजों पर दबाव डालते हैं जिलों के SP, कहा- उप्र को पुलिस स्टेट नहीं बनने देंगे

Advertisment

अप्रैल में ट्रेनों के टाइम-टेबल में बदलाव 

अप्रैल 2026 से जिन ट्रेनों के समय में बदलाव किया जाएगा, उनमें 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस, 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस (1 अप्रैल से), 15557 दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस, 15279 सहरसा-आनंद विहार एक्सप्रेस (2 अप्रैल से), 14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस (3 अप्रैल से) और 15531 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस (5 अप्रैल से) शामिल हैं। इन ट्रेनों को तय समय से 5 से 10 मिनट पहले या देरी से चलाया जाएगा। 

ये भी पढ़ें - IPS एम्पैनलमेंट नियमों में बदलाव: केंद्र में IG बनने से पहले SP-DIG स्तर पर दो साल की सेवा जरूरी, 2011 बैच के बाद वाले अधिकारियों पर लागू

जम्मू रूट पर 6 ट्रेनों के कैंसिलेशन की डेट बढ़ी

जम्मू रूट (Jammu Route) पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भी बड़ी खबर है। रेलवे ने जम्मूतवी मंडल (Jammu Tawi Division) में ब्रिज संख्या 17, 163, 137 और 232 पर मरम्मत कार्य के चलते छह ट्रेनों के निरस्तीकरण की अवधि बढ़ा दी है। इसके तहत 12207 काठगोदाम-जम्मूतवी एक्सप्रेस 2 जून तक, 12208 जम्मूतवी-काठगोदाम एक्सप्रेस 31 मई तक, 12209 कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम एक्सप्रेस 2 जून तक और 12210 काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस 1 जून तक निरस्त रहेंगी। इसके अलावा 14611 गाजीपुर सिटी-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस 29 मई तक और 14612 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस 28 मई तक रद्द रहेंगी।  Indian Railways

Advertisment

ये भी पढ़ें - Gold Silver Rate Today 31 January 2026: सोने में 862 रुपए की गिरावट, चांदी 3,50,000 रुपये प्रति किलो, जानें अपने शहर का रेट

नीचे बदली गई और निरस्त की गई प्रमुख ट्रेनों की जानकारी तालिका में दी गई है, ताकि यात्रियों को ट्रेन टाइम टेबल (Train Timetable) समझने में आसानी हो।

ट्रेन संख्याट्रेन का नामबदलाव / निरस्तीकरण की अवधि
12566नई दिल्ली–दरभंगा एक्सप्रेस5 फरवरी से 10 मिनट देरी
12212अमृतसर–दरभंगा एक्सप्रेस5 फरवरी से 10 मिनट देरी
12558आनंद विहार–दरभंगा एक्सप्रेस6 फरवरी से 10 मिनट देरी
12565दरभंगा–नई दिल्ली एक्सप्रेस1 अप्रैल से समय में बदलाव
12207काठगोदाम–जम्मूतवी एक्सप्रेस2 जून तक निरस्त
14611गाजीपुर सिटी–कटरा एक्सप्रेस29 मई तक निरस्त
Advertisment

ये भी पढ़ें - Gold Silver Crash: चांदी एक ही दिन में 85,000 रुपये सस्ती, सोने की कीमत में भी 24 घंटे में 13.2% की गिरावट

train cancellation update train schedule change Indian Railways
Advertisment
चैनल से जुड़ें