/bansal-news/media/media_files/2026/01/02/bjp-mla-shyam-bihari-lal-dies-due-to-heart-attack-in-bareilly-meeting-hindi-zxc-2026-01-02-19-53-09.jpg)
BJP MLA Death: बरेली के सर्किट हाउस में चल रही पशुधन मंत्री की अहम बैठक उस समय मातम में बदल गई, जब फरीदपुर से बीजेपी विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल को अचानक हार्ट अटैक (faridpur mla passes away) आया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। उनके निधन से राजनीतिक जगत में गहरा शोक है।
बैठक के बीच बिगड़ी तबीयत
पशुधन मंत्री की बैठक के दौरान माहौल सामान्य था, लेकिन अचानक डॉ. श्याम बिहारी लाल की तबीयत बिगड़ गई और वे कुर्सी पर ही गिर पड़े। तत्काल मौके पर मौजूद अधिकारी और कर्मचारियों ने उन्हें मेडिसिटी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर्स ने जांच के बाद बताया कि उन्हें हार्ट अटैक आया था और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।
डॉ. लाल ने एक दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया था और पूरी तरह स्वस्थ दिख रहे थे। वे लगातार दूसरी बार फरीदपुर विधानसभा से विधायक चुने गए थे और पार्टी के सक्रिय तथा लोकप्रिय नेता माने जाते थे। bareilly heart attack incident
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक
उत्तर प्रदेश के फरीदपुर के विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे जनहित में समर्पित भाजपा के एक कर्मठ नेता थे, जिनके जाने से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ओम शांति! pic.twitter.com/TCv0ddOg3B
— Narendra Modi (@narendramodi) January 2, 2026
बीजेपी विधायक के अचानक निधन की खबर सामने आते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में लिखा कि डॉ. श्याम बिहारी लाल जनता के हित के लिए समर्पित और मेहनती नेता थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका जाना भारतीय जनता पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। shyam bihari lal news
ये भी पढ़ें - नए साल में मौसम का यू-टर्न: घने कोहरे के बाद अब बारिश का अलर्ट, एमपी में और बढ़ेगी ठिठुरन, जानें अपने जिले का हाल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी एक्स पर अपने संदेश में दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक का आकस्मिक निधन बेहद दुखद है और इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं परिजनों के साथ हैं।
ये भी पढ़ें - UP Weather Update: नए साल के दूसरे दिन छाया घना कोहरा, विजिबिलिटी 100 मीटर तक गिरी, बाराबंकी रहा सबसे ठंडा
लगातार दो बार से विधायक
डॉ. श्याम बिहारी लाल ने 2022 के विधानसभा चुनाव में फरीदपुर सीट से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की थी। इससे पहले 2017 के चुनाव में उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार डॉक्टर सियाराम सागर को हराया था। अपने क्षेत्र में विकास कार्यों और सरल स्वभाव के कारण वे लोगों में काफी लोकप्रिय थे। uttar pradesh political news
ये भी पढ़ें - New Rules January 2026: एलपीजी गैस की कीमतों से लेकर पैन आधार लिंकिंग तक, आज से बदल गए ये अहम नियम
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें