Advertisment

UP Weather Update: होली से पहले बढ़ेगा तापमान, ला नीना हुआ कमजोर, आईएमडी का पूर्वानुमान शुरू हो सकती है रिकॉर्ड गर्मी, कई जिलों में पारा 31 डिग्री के पार

author-image
Preeti Dwivedi
preeti New Publive rashifal thumb new update

UP Weather Update:  उत्तर प्रदेश में होली आने से पहले ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सुबह और शाम की हल्की गुलाबी ठंड अब लगभग खत्म हो चुकी है, जबकि दिन में धूप की तीखी चमक लगातार बढ़ रही है। सूरज की तपिश इतनी तेज हो गई है कि लोगों को अभी से गर्मी का अहसास होने लगा है। कई जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है और कुछ जगहों पर लोगों ने पंखे चलाने भी शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा तथा धूप और ज्यादा तीखी होगी।

Advertisment

आज कैसा रहेगा मौसम?

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। कहीं भी बारिश या किसी तरह का मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है। अगले एक सप्ताह तक आसमान साफ रहने की संभावना है, जिससे दिन के समय तेज धूप निकलेगी और तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

आईएमडी के मुताबिक इस सप्ताह अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे पारा सामान्य से ऊपर बना रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि की संभावना जताई गई है। यानी दिन और रात, दोनों समय तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है।

होली तक बढ़ सकती है गर्मी

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि ला नीना के प्रभाव के कमजोर पड़ने के कारण फरवरी में ही गर्मी का असर तेज देखने को मिल रहा है। इसका पूर्वानुमान पहले ही लगाया गया था। विभाग के अनुसार इस बार होली के आसपास प्रदेश में रिकॉर्ड स्तर की गर्मी शुरू हो सकती है।

Advertisment

बुधवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला हमीरपुर रहा, जहां अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद वाराणसी और बांदा में 31.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के 12 जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ।

यह भी पढ़े:  MP Weather Update: एमपी में गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, खंडवा-खरगोन सबसे गर्म, 28 जिलों में तापमान 30°C पार, 2 मार्च से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

UP Weather update
Advertisment
चैनल से जुड़ें