Advertisment

MP Weather Update: एमपी में गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, खंडवा-खरगोन सबसे गर्म, 28 जिलों में तापमान 30°C पार, 2 मार्च से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

मध्य प्रदेश में ओले और बारिश का दौर थमते ही गर्मी ने दस्तक दे दी है। भोपाल और इंदौर सहित प्रदेश के 28 जिलों में पारा 30 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है, हालांकि 2 मार्च से एक नया सिस्टम फिर से मौसम बदल सकता है।

author-image
Vikram Jain
MP Weather Update 26 February 2026

MP Weather Update 26 February 2026: मध्यप्रदेश के मौसम में इन दिनों बड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। पिछले दिनों हुई ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश के बाद अब प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में चटक धूप खिलने लगी है। बुधवार को राजधानी भोपाल और आर्थिक राजधानी इंदौर सहित प्रदेश के 28 जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में कोई सिस्टम सक्रिय न होने के कारण गर्मी बढ़ी है, लेकिन यह राहत ज्यादा दिनों तक नहीं टिकेगी क्योंकि 2 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने जा रहा है।

Advertisment

एमपी में 28 जिलों में पारा 30°C के पार

मध्यप्रदेश में फरवरी का महीना मौसम के लिहाज से बेहद अस्थिर रहा है। महीने के अंत में अब लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है। ओले, आंधी और बारिश का दौर थमने के बाद आसमान साफ हुआ है, जिससे सूरज की तपिश बढ़ गई है।

बुधवार को प्रदेश के बड़े शहरों में तापमान ने रफ्तार पकड़ी। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर जैसे महानगरों में पारा 30 डिग्री के पार चला गया। सबसे ज्यादा गर्मी निमाड़ अंचल में महसूस की गई, जहां खंडवा और खरगोन में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के भी ऊपर पहुंच गया। उज्जैन में भी पारा 33.5 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे दिन में लोगों को पसीने छूटने लगे।

रात में अभी भी है ठंड

भले ही दिन में सूरज की किरणें चुभ रही हों, लेकिन प्रदेश के कई हिस्सों में रातें अभी भी ठंडी बनी हुई हैं। कटनी के करौंदी और शहडोल के कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रहा। वहीं, नर्मदापुरम में रात का तापमान सबसे अधिक 18.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह 'दोहरे मौसम' की स्थिति सेहत के लिए भी चुनौतीपूर्ण साबित हो रही है।

Advertisment
mp weather update
Advertisment
चैनल से जुड़ें