Advertisment

अयोध्या की सरयू नदी में SSI का शव: 3 दिन पहले बस्ती से लापता हुए थे अजय कुमार गौड़, सुसाइड या हत्या ?

बस्ती जनपद के परशुरामपुर थाने में तैनात SSI अजय कुमार गौड़ का शव अयोध्या में सरयू नदी से बरामद हुआ है। वे संदिग्ध परिस्थितियों में 3 दिन पहले लापता हुए थे।

author-image
Rahul Garhwal
Basti SSI Ajay Kumar Goud Death body Saryu hindi news

Basti SSI Ajay Kumar Goud Death: बस्ती जनपद के परशुरामपुर थाने के SSI अजय कुमार गौड़ 3 दिन से लापता थे। अब उनका शव अयोध्या में सरयू नदी से बरामद किया गया है। तिहुरा माझा इलाके में ग्रामीणों ने शाम 6 बजे सरयू नदी में शव देखने के बाद पुलिस को सूचना दी।

Advertisment

अहमद घाट पर मिली थी बाइक

SSI अजय कुमार गौड़ की बाइक सर्किल इलाके के अमहट घाट पर खड़ी थी। इसके बाद से तलाशी अभियान उसी इलाके के आसपास चलाया गया। शनिवार से गोताखोरों की मदद से कुआनो नदी में तलाश की जा रही थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था। अयोध्या में सरयू से शव मिलने के बाद दोनों जिलों की पुलिस मौके पर पहुंची।

ये खबर भी पढ़ें:रायबरेली में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे पर कार ने 9 लड़कियों को रौंदा, 4 की गई जान, 5 गंभीर रूप से घायल

हत्या या सुसाइड ?

पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर अभियान की निगरानी की। पंचनामे के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। अभी मौत की कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। क्या ये सुसाइड है या फिर हत्या ? जांच की जा रही है।

Advertisment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर:UP Weather Update: पछुवा हवा से कोहरे का असर हुआ कम, 2-3 डिग्री तापमान बढ़ने की संभावना, पढ़ें IMD अपडेट

UP UP POLICE
Advertisment
चैनल से जुड़ें