Advertisment

Ashutosh Brahmachari Attack : चलती रीवा एक्सप्रेस में आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला, नाक काटने की कोशिश, बाथरूम में बंद होकर बचाई जान

Ashutosh Brahmachari Attack: श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण के मुख्य वादी आशुतोष ब्रह्मचारी पर चलती ट्रेन में जानलेवा हमला होने की खबर सामने आई है।

author-image
anjali pandey
new poster 1 -

Ashutosh Brahmachari Attack: श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण के मुख्य वादी आशुतोष ब्रह्मचारी पर चलती ट्रेन में जानलेवा हमला होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यागराज आते समय रीवा एक्सप्रेस में श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण के मुख्य वादी आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला किया गया। आशुतोष ब्रह्मचारी का आरोप है कि, चलती ट्रेन में एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से उन पर कई बार हमला किया। 

Advertisment

क्या है मामला 

इस दौरान उनकी नाक काटने की भी कोशिश की गई। अचानक हुए इस हमले से ट्रेन के डिब्बे में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने किसी तरह खुद को संभाला और जान बचाने के लिए ट्रेन के बाथरूम में खुद को बंद कर लिया। 

आशुतोष ब्रह्मचारी ने बताया कि, यह घटना तब हुई जब रीवा एक्सप्रेस फतेहपुर और सिराथू के बीच पहुंचने वाली थी। वे टॉयलेट जाने के लिए अपनी सीट से उठे थे, तभी एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से उन पर अचानक हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि हमलावर ने सीधे उनकी नाक पर वार करने की कोशिश की। इस दौरान कई जगह चोट पहुंचाई। हालांकि उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए हमलावर का सामना किया और किसी तरह अपनी जान बचा ली। घटना के बाद ट्रेन में मौजूद यात्रियों के बीच भी दहशत का माहौल देखने को मिला। 

आशुतोष ब्रह्मचारी का आरोप 

आशुतोष ब्रह्मचारी ने इस हमले के पीछे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके सहयोगियों की साजिश होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनकी नाक काटने के लिए पहले से 21 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। संभव है कि उसी के चलते यह हमला कराया गया हो। हालांकि इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Advertisment

ये भी पढ़ें:   धूल पंचमी पर पंतोरा में अनोखी परंपरा: कुंवारी कन्याएं खेलती हैं लट्ठमार होली, छड़ी खाने को माना जाता है शुभ

घटना के बाद आशुतोष ब्रह्मचारी ने प्रयागराज जीआरपी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है कि हमला किसने किया और इसके पीछे क्या वजह रही। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।

आशुतोष ब्रह्मचारी ने बताया कि, वे इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक मामले की पैरवी के लिए प्रयागराज आ रहे थे। उनका कहना है कि पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक केस में उन्हें अपना पक्ष रखना था, वहीं श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में भी 12 तारीख को सुनवाई होनी है। चलती ट्रेन में हुए इस हमले की खबर सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई है।

Advertisment

ये भी पढ़ें:  Breaking News Live Update 8 March: ट्रंप की बीजिंग यात्रा से पहले चीन का बयान-‘ईरान में रिजीम चेंज की कोशिशें बर्दाश्त नहीं, यूपी बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू

Ashutosh Brahmachari Attack
Advertisment
चैनल से जुड़ें