/bansal-news/media/media_files/2026/03/08/breaking-news-today-2026-03-08-07-55-29.jpg)
Breaking News Live Update 8 March: देश-विदेश की बड़ी खबरें, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश का बड़ा घटनाक्रम। राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी है। खेल और मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है। पढ़ें आज 8 मार्च की लेटेस्ट न्यूज...
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल आज, भारत बनाम न्यूजीलैंड का मुकाबला
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/03/08/ind-vs-nz-final-2026-03-08-08-10-00.jpg)
इंग्लैंड को मात देकर टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। अब रविवार (8 मार्च) को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा। इस बीच रोहित शर्मा का ‘History Repeat, History Defeat’ वाला बयान एक बार फिर चर्चा में आ गया है, जो उन्होंने टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले एक प्रमोशनल वीडियो में कहा था।
- Mar 08, 2026 08:11 IST
रायपुर में 37 डिग्री तापमान, अगले कई दिन ऐसे ही रहेगा मौसम
छत्तीसगढ़ में अगले कई दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री अधिक बना हुआ है, जबकि रायपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us