Hathras Yamuna Expressway Accident: हाथरस के यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण टक्कर, 7 की मौत; एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हाथरस के यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार और बस की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई। चौरंगाबीहड़ गांव के हलवाई विजय और पत्नी पिंकी की भी जान गई। हादसे में कई बच्चे और अन्य लोग घायल हुए, गांव में शोक का माहौल है।

Hathras Yamuna Expressway Accident 7 died hindi news zxc

Hathras Yamuna Expressway Accident: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में यमुना एक्सप्रेस वे पर कार और बस की जोरदार टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई। हादसे में चौरंगाबीहड़ गांव के हलवाई विजय औप उनकी पत्नी की जान चली गई। जिससे बुजुर्ग माता-पिता का सहारा छिन गया। 

हादसे की भयावह तस्वीर 

हादसा सादाबाद क्षेत्र के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सड़क पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन 7 लोगों को बचाया नहीं जा सका। मृतकों में विजय और उनकी पत्नी पिंकी भी शामिल हैं। 

घटना की खबर मिलते ही चौरंगाबीहड़ गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सुबह आए फोन कॉल ने सुखराम और उनकी पत्नी सुनीता की दुनिया उजाड़ दी। दोनों बुजुर्गों का रो-रोकर बुरा हाल है। वे बार-बार कह रहे हैं कि बेटों से पहले भगवान उन्हें उठा लेता।

छह महीने में दो बेटों को खोया

परिवार में 6 महीने पहले बड़े बेटे अजय बघेल की बुखार से मौत हो गई थी। अजय दिल्लीमें हलवाई की दुकान चलाते थे। उनकी मौत के बाद दूसरे नंबर के बेटे विजय ने दुकान की जिम्मेदारी संभाली और माता-पिता के साछ-साथ भाई के परिवार की देखभाल भी शुरू की। 

ये भी पढ़ें - UP Holi Electricity: होली पर 24 घंटे होगी बिजली सप्लाई, नहीं होगी कटौती, जारी हुए हेल्पलाइन नंबर

अब इस हादसे में विजय और उनकी पत्नी पिंकी की मौत से बुजुर्ग माता-पिता पूरी तरह टूट गए हैं। तीसरे बेचे संजय अहमदाबाद में काम करते हैं और दो दिन पहले ही होली पर घर आए थे। चौथे अरविंद और पांचवें पंकज गांव के पशुपालन से गुजर-बसर कर रहे हैं। परिवार के पास खेती की जमीन नहीं है और जीवमयापन का मुख्य सहारा हलवाई का काम ही था।  

ये भी पढ़ें - HPCL Graduate Apprentice Recruitment 2026: HPCL में 250 ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी पदों पर भर्ती, एप्लाई करने की ये है लास्ट डेट

बच्चे भी हादसे में घायल

हादसे के समय विजय और पिंकी के साथ परिवार के बच्चे भी थे। घायल होने वालों में विजय का एक साल का बेटा लक्ष्य, 3 साल की बेटी प्राची, भतीजा आर्यन (8), अंशु (6) और साली पूनम बघेल (15) शामिल हैं। उनके अलावा ईको चालक वीरेंद्र निवासी गडरपुर राजाकेड़ा, उनका बेटा आयुष, मनोज निवासी बाजना, उनकी पत्नी रानी और 3 साल का बेटा जयदीप उर्फ रोहिल भी घायल हुए हैं।  

ये भी पढ़ें -  America-Israel vs Iran War: अमेरिका ने B-1 बॉम्बर से ईरान के अंदर एयर स्ट्राइक की

परिवार के मुताबिक, आर्यन और अंशु को दिल्ली में प्रवेश (Admission) दिलाने के लिए ले जाया गया था। अजय की पत्नी प्रीति गांव में रह रही हैं और हादसे की खबर से उनकी हालत भी बेहद खराब है। घायल बच्चों के इलाज में पूरा परिवार लगा हुआ है, जबकि गांव में मातम पसरा है। 

ये भी पढ़ें - यूपी में होली को लेकर हाई अलर्ट: अस्पतालों में 190 बेड रिजर्व, ओपीडी पर असर; बिजली-पानी और मेट्रो के विशेष इंतजाम

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article