Advertisment

आगरा में सड़क हादसा: तेज रफ्तार कंटेनर ने दो ऑटो को रौंदा, 5 की मौत, 3 घायल, जगन्नाथ यात्रा से लौटे थे

रिपोर्ट - कृष्णा त्यागी आगरा के खंदौली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, तेज रफ्तार कंटेनर ने दो ऑटो को टक्कर मार दी। जगन्नाथ पुरी की यात्रा से लौट रहे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती हैं।

author-image
Shaurya Verma
agra-road-accident-khandoli-container-auto-collision  5 dead hindi news zxc

Agra Road Accident: आगरा  के थाना खंदौली  क्षेत्र में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार कंटेनर ने एक के बाद एक दो ऑटो  को टक्कर मार दी, जिससे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी पीड़ित जगन्नाथ पुरी  की धार्मिक यात्रा से लौट रहे थे।

Advertisment

खंदौली थाना क्षेत्र में हुआ हादसा

यह हादसा नगला चंदन जलेसर रोड  पर उस समय हुआ, जब दोनों ऑटो एक ही दिशा में जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पीछे से आए तेज रफ्तार कंटेनर ने पहले एक ऑटो को टक्कर मारी और फिर दूसरे ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क पर चीख-पुकार मच गई। UP Agra Road Accident

जगन्नाथ पुरी यात्रा से लौट रहे थे सभी यात्री

जानकारी के अनुसार, थाना सहपऊ  क्षेत्र के गांव भादउ के सात लोग 20 जनवरी को जगन्नाथ पुरी दर्शन के लिए रवाना हुए थे। दर्शन के बाद सभी लोग शनिवार को जबलपुर (Jabalpur) से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन से अपने गांव लौटने के लिए उन्होंने एक ऑटो बुक किया था, जिसमें बीजो, लख्मीचंद, रणवीर सिंह, बिल्ला मिस्त्री, धनप्रसाद, विजय सिंह और उदय सिंह सवार थे। ऑटो चालक का नाम शाहिद खान बताया जा रहा है।  UP Road Accident 

कंटेनर की टक्कर से मची अफरा-तफरी 

Agra Road Accident

जब ऑटो नगला चंदन जलेसर रोड पर पहुंचा, तभी तेज रफ्तार कंटेनर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं धनप्रसाद, विजय सिंह और उदय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कंटेनर चालक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट भी की। सूचना मिलते ही थाना खंदौली पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। 

Advertisment

ये भी पढ़ें - IPS एम्पैनलमेंट नियमों में बदलाव: केंद्र में IG बनने से पहले SP-DIG स्तर पर दो साल की सेवा जरूरी, 2011 बैच के बाद वाले अधिकारियों पर लागू

घायलों को भेजा गया अस्पताल

पुलिस ने घायलों को तुरंत एंबुलेंस  की मदद से अस्पताल भिजवाया। धनप्रसाद को एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है, जबकि विजय सिंह और उदय सिंह को यमुना पार स्थित अम्बे अस्पताल (Ambe Hospital) में भर्ती कराया गया है। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। 

ये भी पढ़ें - Train Schedule Change: बरेली से गुजरने वाली 15 ट्रेनों के टाइम-टेबल में बदलाव, 6 गाड़ियों की कैंसिलेशन डेट बढ़ी

Advertisment

मृतकों के नाम और पहचान

हादसे के बाद पांच मृतकों के शव एसएन मेडिकल कॉलेज लाए गए। मृतकों की पहचान बीजो, लख्मीचंद, रणवीर सिंह, बिल्ला मिस्त्री और शाहिद के रूप में हुई है। बताया गया है कि रणवीर सिंह रिटायर्ड दारोगा (Retired Sub Inspector) थे। घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां माहौल गमगीन हो गया। 

ये भी पढ़ें -  यूपी पुलिस से हाई कोर्ट नाराज: एनकाउंटर ‌के मामलों में जजों पर दबाव डालते हैं जिलों के SP, कहा- उप्र को पुलिस स्टेट नहीं बनने देंगे

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है और कंटेनर चालक से पूछताछ की जा रही है। पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  

Advertisment

ये भी पढ़ें - Gold Silver Rate Today 31 January 2026: सोने में 862 रुपए की गिरावट, चांदी 3,50,000 रुपये प्रति किलो, जानें अपने शहर का रेट

Agra Road Accident UP Agra Road Accident UP Road Accident
Advertisment
चैनल से जुड़ें