/bansal-news/media/media_files/2026/02/19/new-poster-1-79-2026-02-19-17-16-54.jpg)
Vivo V70 Elite -V70 launched: आजकल की लाइफस्टाइल में एक अच्छा फोन हर एक की डिमांड है। अब फोन में सिर्फ एक अच्छा कैमरा होना ही काफी नहीं होता है बल्कि कई सारे फीचर्स देखा कर लोग फोन लेते हैं। इसी बीच Vivo ने भारत में अपनी नई V70 Series 5G लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में दो स्मार्टफोन शामिल है। Vivo V70 और Vivo V70 Elite।
यह दोनों ही फोन में अपग्रेडेड प्रोसेसर, Zeiss-बैक्ड कैमरा और स्लिम बेज़ल वाले प्रीमियम डिजाइन के साथ लॉन्च किए गए हैं। इसके साथ ही इवेंट को यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीम किया गया।
क्या है Vivo V70 और V70 Elite की कीमत?
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/19/whatsapp-image-2026-2026-02-19-17-11-04.jpeg)
Vivo V70 Elite तीन कलर में आ रहा है। जिसमें 8GB + 256GB का फोन ₹51,999 में मिलेगा। 12GB + 256GB वाला फोन ₹56,999 में और
12GB + 512GB: ₹61,999
Vivo V70 (Passion Red, Lemon Yellow):
Vivo V70 का रेड और येलो वाला फोन 8GB + 256GB आपको ₹45,999 और 12GB + 256GB ₹49,999 मिलेगा।
डिजाइन और डिस्प्ले
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/19/whatsapp-image-2026-2026-02-19-17-12-03.jpeg)
Vivo V70 सीरीज में 1.25mm के बेहद पतले बेजल दिए गए हैं, जिन्हें कंपनी ₹50,000 से कम सेगमेंट में सबसे स्लिम बता रही है। फोन में 6.59-इंच का 1.5K डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 459ppi पिक्सल डेंसिटी और 5,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस दी गई है।
प्रोसेसर, सॉफ्टवेयर और परफॉर्मेंस
अगर हम प्रोसेसर, सॉफ्टवेयर और परफॉर्मेंस की बात करें तो Vivo V70 Elite में लेटेस्ट फ्लैगशिप-लेवल प्रोसेसर दिया गया है। जो हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतर परफॉर्मेंस देगा। फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड-बेस्ड UI पर काम करता है।
फोन का कैमरा
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/19/vivo-v70-2026-02-19-17-12-37.webp)
दोनों स्मार्टफोन में Zeiss-बैक्ड कैमरा सिस्टम दिया गया है, जिससे लो-लाइट फोटोग्राफी और पोर्ट्रेट शॉट्स अच्छे मिलते हैं।
कब और कहां खरीदें?
Vivo V70 और Vivo V70 Elite की बिक्री जल्द ही ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू होने वाली है। कंपनी जल्द ही सेल डेट और लॉन्च ऑफर्स का खुलासा करेगी।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us