/bansal-news/media/media_files/2026/03/03/epfo-new-interest-rate-8-point-25-percent-remain-same-financial-year-2026-27-news-udpate-hindi-zxc-2026-03-03-15-17-01.png)
EPFO New Interest Rate: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO)ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए EPF जमा पर 8.25 फीसदी ब्याज दर बनाए रखने का फैसला लिया है। ये लगातार दूसरा साल है जब ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया गया, जिससे करोड़ों नौकरीपेशा लोगों को स्थिर रिटर्न मिलेगा।
CBT की बैठक में लिया गया फैसला
रिटायरमेंट फंड का प्रबंधन करने वाली संस्था कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपनी सर्वोच्च नीति निर्धारण ईकाई सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की बैठक में ये निर्णय लिया। बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) पर 8.25 प्रतिशत ब्याज दर तो यथावत रखने का प्रस्तावित पारित किया गया। अब इस प्रस्ताव को अंतिम स्वीकृति निर्धारण के लिए वित्त मंत्रालय को भेजा जाएगा। औपचारिक मंजूरी मिलने के बाद ये दर देशभर के 7 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स के खातों मे लागू की जाएगी। EPFO EPF Interest Rate 2025-26
लगातार दूसरे साल समान ब्याज दर
पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में भी EPFO ने 8.25 प्रतिशत ब्याज दर तय की थी। इससे पहले 2023-24 में संगठन ने 8.15 प्रतिशत के बढ़ाकर 8.25 प्रतिशत किया था। मौजदूा निर्णय से साफ है कि EPFO निवेशकों को स्थिर और अनुमानित रिटर्न देने की रणनीति पर काम कर रहा है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और बाजार में उतार-चढ़ाव के बादजूद दर को स्थिर रखना कर्मचारियों के लिए भरोसे का संकेत माना जा रहा है। EPFO Latest Update 2026
ये भी पढ़ें - यूपी में होली को लेकर हाई अलर्ट: अस्पतालों में 190 बेड रिजर्व, ओपीडी पर असर; बिजली-पानी और मेट्रो के विशेष इंतजाम
ब्याज दर तय करने की प्रक्रिया
EPFO हर साल अपने निवेश पोर्टफोलियो (Investment Portfolio) से मिलने वाले रिटर्न, बॉन्ड यील्ड (Bond Yield), इक्विटी निवेश (Equity Investment) और बाजार की मौजूदा स्थिति का आकलन करता है। इसके आधार पर ब्याज दर का प्रस्ताव तैयार किया जाता है। CBT की मंजूरी के बाद इसे वित्त मंत्रालय की सहमति जरूरी होती है। अंतिम स्वीकृति के बाद ही ब्याज राशि कर्मचारियों के EPF खातों में ट्रांसफर की जाती है।
ये भी पढ़ें - Breaking News Live Update 3 March: यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, डबल डेकर बस ने इको वैन को मारी टक्कर, 6 की मौत
रिटायरमेंट प्लानिंग पर असर
8.25 प्रतिशत की ब्याज दर को अभी भी पारंपरिक बचत विकल्पों जैसे बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) की तुलना में प्रतिस्पर्धी माना जाता है। EPF एक लंबी अवधि की बचत योजना है, जिसमें कंपाउंडिंग (Compounding) का लाभ मिलता है। इससे समय के साथ रिटायरमेंट कॉर्पस मजबूत होता है। ब्याज दर में स्थिरता से कर्मचारियों को यह भरोसा मिलता है कि उनकी सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी बचत पर नियमित और सुरक्षित रिटर्न मिलता रहेगा।
ये भी पढ़ें - UP Holi Electricity: होली पर 24 घंटे होगी बिजली सप्लाई, नहीं होगी कटौती, जारी हुए हेल्पलाइन नंबर
ये भी पढ़ें - HDFC Bank Locker Charges: एचडीएफसी बैंक ने सेफ डिपॉजिट लॉकर के किराये में बड़ा बदलाव किया, 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी नई दरें
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us