UGC NET 2025 Results: दिसंबर सत्र का रिजल्ट जारी, फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार हुआ परिणाम

UGC NET 2025 Results: UGC NET दिसंबर 2025 का रिजल्ट NTA ने जारी कर दिया है। फाइनल आंसर की के आधार पर परिणाम तैयार हुआ है, जो JRF, असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी पात्रता तय करेगा।

SAD

UGC NET 2025 Results: National Testing Agency (NTA) ने UGC NET दिसंबर सत्र 2025 का परिणाम 4 फरवरी 2026 को आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है।

इससे पहले एजेंसी ने फाइनल आंसर की भी जारी की थी, जिसके आधार पर यह रिजल्ट तैयार किया गया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना परिणाम और स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: SSC MTS Exam Raipur 2025: फरवरी में अलग-अलग तिथियों पर होंगे एग्जाम, डिप्टी कलेक्टर उपेन्द्र किण्डो बने नोडल अधिकारी

31 दिसंबर से 7 जनवरी के बीच हुई थी परीक्षा

UGC NET दिसंबर 2025 की परीक्षा 31 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 के बीच देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। यह परीक्षा भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति और पीएचडी में प्रवेश के लिए पात्रता तय करने का प्रमुख माध्यम है।

यह भी पढ़ें: UPSC New Rule: सिविल सेवाओं में पहले से कार्यरत अफसरों के लिए कड़े नियम, आवेदन प्रक्रिया में 14 बड़े बदलाव, IAS–IPS को लेकर स्पष्ट गाइडलाइन

JRF, Assistant Professor और PhD के लिए अलग-अलग कट-ऑफ

NTA की ओर से बताया गया है कि UGC NET में JRF, असिस्टेंट प्रोफेसर और केवल पीएचडी के लिए अलग-अलग कट-ऑफ जारी की जाती है। जो कैंडिडेट्स न्यूनतम निर्धारित कट-ऑफ अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें योग्य घोषित किया जाएगा। एजेंसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि परिणाम जारी होने के बाद किसी भी तरह की पुनर्मूल्यांकन या री-चेकिंग की अनुमति नहीं होगी।

यह भी पढ़ें: भिलाई में मंदिर मस्जिद को लेकर विवाद: निगम परशा पर आरोप बजरंग दल और स्थानीय लोगों की नारेबाजी, दोनों पक्ष आमने सामने

ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “UGC NET Result December 2025”  ugcnet.nta.nic.in लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद लॉगिन विवरण दर्ज कर स्कोरकार्ड स्क्रीन पर देखा जा सकता है। कैंडिडेट्स को सलाह दी गई है कि वे स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट सुरक्षित रखें, ताकि भविष्य में प्रवेश या नियुक्ति प्रक्रिया के दौरान इसका उपयोग किया जा सके।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ को मिलेगा स्टार्टअप हब का दर्जा: नई स्टार्टअप नीति से बदलेगा छत्तीसगढ़ का कारोबारी नक्शा, 100 करोड़ का कैपिटल फंड बनेगा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article