Advertisment

MP Budget 2026 Mahila: बजट में नारी कल्याण के लिए 1.27 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान, सरकारी स्कूलों व आंगनवाड़ी में बच्चों को मिलेगा मुफ्त दूध

MP Budget 2026 Mahila: आज विधानसभा में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने साल 2026 का एमपी बजट पेश किया। महिला सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए विभिन्न योजनाओं के लिए 1,27,555 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.

author-image
Satya Sharma
MP Budget 2026 For Women

MP Budget 2026 Mahila: आज विधानसभा में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने साल 2026 का एमपी बजट पेश किया। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार मुश्किल को मुमकिन करने वाली है. हम महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम कर रहे हैं. ये सरकार नई आर्थिक क्रांति लाने वाली है. विकसित भारत के सपने में भी एमपी योगदान दे रहा है. सरकार ने ये साल किसानों के विकास के लिए समर्पित किया है.

Advertisment

लाडली बहना योजना के लिए किए बड़े ऐलान

महिला सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए विभिन्न योजनाओं के लिए 1,27,555 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. लाडली लक्ष्मी योजना के तहत अब तक 52 लाख से अधिक बालिकाएं लाभान्वित हो चुकी हैं. इस योजना के लिए 1,800 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया गया है. वहीं, लाडली बहना योजना के लिए 23,842 करोड़ रुपये की राशि निर्धारित की गई है. इसके अलावा, आंगनबाड़ी केंद्रों में 19 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया की भी बात कही गई है. 

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में जानकारी दी कि आंगनबाड़ी में 19000 पदों पर भर्तियां चल रही हैं. सरकार ने नारी कल्याण की अलग-अलग योजनाओं के लिए 1 लाख 27 हज़ार 555 रुपये प्रस्तावित किए हैं. नारी कल्याण के लिए राज्य सरकार ने लाडली लक्ष्मी योजना के तहत अब तक 52 लाख 29 हज़ार बालिकाओं को लाभान्वित किया गया. इस बार भी बजट में लाडली लक्ष्मी योजना के लिए 1 हज़ार 800 करोड़ से अधिक का प्रावधान किया गया है.

सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिलेगा मुफ्त दूध

बजट में राज्य सरकार ने कक्षा-8 तक के बच्चों के लिए नई योजना के तहत मुफ्त दूध देने की घोषणा की है. मिड-डे मील और आंगनवाड़ी में बच्चों को टेट्रा पैक दूध दिया जाएगा. वहीं, बजट में लाडली बहना योजना के लिए 23 हज़ार 842 करोड़ का प्रावधान गया है.

Advertisment

यह भी पढ़ें: Ladli Behna Yojana Rashi Budget 2026: बजट में लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा, योजना के लिए 23,882 करोड़ रुपये का प्रावधान

Mohan Yadav Jagdish Devda bhopal MP Budget MP Budget Minister Nirmala Bhuria Nirmala Bhuria MP Budget 2026 For Women
Advertisment
चैनल से जुड़ें