Advertisment

बजट 2026 में क्या महंगा-सस्ता: विदेश यात्रा, विदेश में पढ़ाई और कैंसर के इलाज की 7 दवाइयां सस्ती, बीड़ी सस्ती, शराब और सिगरेट महंगी

Budget 2026 Sasta Mehnga: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में अपना लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किया। बजट 2026 में शराब, मैटल, खनिज पदार्थ महंगे हुए हैं।

author-image
anjali pandey
new poster 1 (22)

Budget 2026 Sasta Mehnga: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में अपना लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किया। बजट 2026 में शराब, मैटल, खनिज पदार्थ महंगे हुए हैं। तो वहीं कैंसर, डायबिटीज की दवाएं, लेदर कपड़ा सस्ता हुआ है। जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। आइए डिटेल में जानते हैं क्या महंगा हुआ और क्या सस्ता। 

Advertisment

new poster 1 (23)

ये चीजें होंगी सस्ती

बजट के ऐलान के बाद कई जरूरी और रोजमर्रा से जुड़ी चीजों में राहत मिलने की उम्मीद है। 

  • विदेश यात्रा अब पहले की तुलना में सस्ती होगी। 
  • विदेश में पढ़ाई पर आने वाला खर्च कम होगा
  • CNG के दामों में राहत मिलने के संकेत
  • 7 गंभीर बीमारियों के इलाज से जुड़ी सुविधाएं सस्ती होंगी
  • कैंसर की दवाएं सस्ती की गई हैं
  • जूते और कपड़े पर टैक्स में राहत
  • ईवी (EV) बैटरी सस्ती होने से इलेक्ट्रिक वाहन भी किफायती हो सकते हैं

इन फैसलों से मध्यम वर्ग, मरीजों, छात्रों और ग्रीन एनर्जी सेक्टर को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है।

Advertisment
  • एनर्जी ट्रांजिशन से जुड़े उपकरण: बेसिक कस्टम ड्यूटी (BCD) माफ
  • सोलर ग्लास के कच्चे माल/इंग्रीडिएंट्स: BCD माफ
  • रेयर अर्थ मिनरल्स को खोजने के लिए लगने वाली मशीनें
  • नागरिक विमानों के निर्माण के लिए पार्ट्स/कंपोनेंट्स: BCD माफ
  • माइक्रोवेव ओवन (कस्टम ड्यूटी फ्री)
  • व्यक्तिगत उपयोग के लिए आयातित वस्तुएं: इन पर BCD 20% से घटाकर 10% किया गया
  • दुर्लभ बीमारियों और कैंसर की दवाएं: BCD माफ
  • भारतीय मछुआरों द्वारा भारतीय जल क्षेत्र में पकड़ी गई मछली: इस पर BCD माफ
  • न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट्स के लिए आयातित सामान: इन पर BCD माफ
  •  एयरक्राफ्ट के पार्ट्स, सोलर पैनल
  • बीड़ी

ये चीजें होंगी महंगी

वहीं बजट में कुछ ऐसे प्रावधान भी किए गए हैं, जिनसे कुछ वस्तुओं के दाम बढ़ सकते हैं 

  • खनिज (Minerals)
  • शराब
  • तंबाकू उत्पाद (NCCD 25% से बढ़ाकर 60%)
  • स्क्रैप से जुड़े उत्पाद
  • फ्यूचर ट्रेडिंग सिक्योरिटी ट्रांजेक्शन (टैक्स .02% से .05% किया)
  • कैस्टर ऑइल केक
  • कॉफी मशीन
  • अमोनियम फॉस्फेट, नेफ्था, पोटैशियम हाइड्रोक्साइड
  • विदेशी जानवर और बर्ड्स
  • फिल्म और ब्रॉडकास्टिंग इक्युपमेंट
  • ATM मशीन और उसके पार्ट्स
  • इंपोर्टेड छाते
Advertisment

इनकम टैक्स पर क्या फैसला हुआ?

इस बार बजट में इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी नौकरीपेशा और मध्यम वर्ग को टैक्स दरों में राहत का इंतजार अभी और करना होगा।

ये भी पढ़ें: Income Tax New Vs Old Regime: आय छुपाई तो 30% ज्यादा टैक्स, ईमानदार करदाताओं को राहत, पुराना टैक्स सिस्टम जस का तस

बजट का असर

बजट 2026 में सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा, हरित ऊर्जा और आम उपभोक्ताओं को राहत दी, जबकि राजस्व बढ़ाने के लिए कुछ सेक्टरों में टैक्स बढ़ाया गया है। सस्ता–महंगा का यह संतुलन आने वाले दिनों में बाजार और आम आदमी की जेब पर असर दिखाएगा।

Advertisment

ये भी पढ़ें:  Budget 2026 LIVE Updates: बजट का पार्ट B शुरू, चमड़े और टेक्सटाइल के निर्यात ड्यूटी फ्री, कैंसर और डायबिटीज की दवाएं होगी सस्ती

बजट-2026 में आम आदमी के लिए क्या ? 

बजट 2026 में सरकार ने मत्स्य पालन, पशुपालन और डिजिटल कृषि के जरिए किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण इलाकों में रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर जोर दिया है। इसके साथ ही शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट को मजबूत करने के लिए नए डिजाइन और क्रिएटिव स्किल संस्थान, बेहतर हॉस्टल सुविधाओं,  यूनिवर्सिटी टाउनशिप और प्रशिक्षण ढांचे का विस्तार किया जाएगा। छोटे कारोबारियों को राहत देने के उद्देश्य से MSME सेक्टर को आसान लोन और सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं  स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अधिक प्रोफेशनल्स, आधुनिक अस्पतालों और मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के जरिए बेहतर इलाज की सुविधा दी जाएगी। वहीं, नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के माध्यम से तेज यात्रा, कनेक्टिविटी और शहरों के समग्र विकास को गति देने का लक्ष्य रखा गया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2026 में प्रॉपर्टी छिपाने, बेनामी संपत्ति रखने और आईटी रिटर्न में आय की गलत जानकारी देने वाले करदाताओं पर कड़ी कार्रवाई का ऐलान किया है। जिसके तहत अब इनकम टैक्स में गलत जानकारी देने पर टैक्स राशि का 100% तक जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही चल संपत्ति (Movable Assets) की जानकारी नहीं देने पर भी जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा, शेयरों की खरीद-बिक्री और स्टॉक ऑप्शन्स व फ्यूचर्स ट्रेडिंग पर Securities Transaction Tax (STT) को 0.02% से बढ़ाकर 0.05% कर दिया गया है। 

Advertisment

ये भी पढ़ें: Defence Budget 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए विमान पुर्जों पर कस्टम ड्यूटी से राहत

Union Budget 2026 budget 2026 Union Budget 2026 News Budget 2026 Sasta Mehnga Kya Sasta or mehnga hua budget 2026
Advertisment
चैनल से जुड़ें