Advertisment

Budget 2026 Reaction: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बजट को बताया 'हर नागरिक' का बजट, MP CM मोहन यादव ने कहा-सुश​क्त भारत का बजट

author-image
Preeti Dwivedi
Budget 2026 Reaction politiions

Budget 2026 Reaction: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में अपना लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किया। बजट 2026 में शराब, मैटल, खनिज पदार्थ महंगे हुए हैं। तो वहीं कैंसर, डायबिटीज की दवाएं, लेदर कपड़ा सस्ता हुआ है। जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। इस पर विभिन्न मंत्रियों और राजनेताओं के रिएक्शन आने लगे हैं। चलिए जानते हैं क्या कहना है इनका। 

Advertisment

बजट 2026 को CM मोहन यादव ने बताया सुश​क्त भारत का बजट 

बजट की दिशा को सुशक्त भारत की तरफ है। आर्थिक ग्रोथ को बढ़ावा दिया गया है। क्लिनिकल ट्रायल स्थरों का विकास किया गया। इससे हमारा एमपी भी आगे बढ़ेगा। ज्यादा आबादी वाले शहरों का विकास होगा। छोटे स्थलों पर तीर्थ स्थलों के विकास किया गया है। प्रत्येक जिले में लड़कियों के लिए छात्रावास का निर्माण महिलाओं के लिए अच्छ कदम है। 

एक बेहद सकारात्मक और दूरदर्शी बजट: IMC चैंबर ऑफ कॉमर्स के डिप्टी डायरेक्टर जनरल संजय मेहता

Advertisment

मुंबई: आईएमसी चैंबर ऑफ कॉमर्स के डिप्टी डायरेक्टर जनरल संजय मेहता ने कहा कि  “निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया यह बजट, जो उनका लगातार नौवां बजट है, आईएमसी और उद्योग जगत के नजरिए से कुल मिलाकर एक बेहद सकारात्मक और दूरदर्शी बजट है।”

IMC Deputy Director Chamber of Commerce Sanjay Mehta

ये बजट सभी का बजट: केंद्रीय बजट पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

Advertisment


केंद्रीय बजट पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, “यह एक प्रगतिशील बजट है, जो भारतीय अर्थव्यवस्था के हर क्षेत्र पर केंद्रित है। यह हर नागरिक के लिए बना बजट है। खास तौर पर इस बजट में दूरसंचार और डोनियर (DoNEAR) क्षेत्रों को मजबूत प्रोत्साहन मिला है।

रेल मंत्री ने कहा डेटा सेंटर बहुत बड़ा हब बनेगा भारत

Advertisment

“मैं प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का धन्यवाद करना चाहता हूं। देश के सर्वांगीण विकास और विकसित भारत के लिए एक मजबूत नींव रखी गई है। इसके लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं। आज के बजट में मैन्युफैक्चरिंग पर खासा जोर दिया गया है। चाहे इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हो, सेमीकंडक्टर निर्माण हो या आईटी सेवाएं—इन सभी क्षेत्रों में बड़े स्तर पर सरलीकरण किया गया है।

आने वाले समय में डेटा सेंटर देश के लिए एक बड़ी शक्ति बनकर उभरेंगे। इससे दुनिया के लिए नई सेवाओं का रास्ता खुलेगा और भारत में नए रोजगार व उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा। इसलिए डेटा सेंटर पर टैक्स हॉलिडे देने के लिए मैं प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का धन्यवाद करता हूं। ऑरेंज इकोनॉमी यानी क्रिएटर्स इकोनॉमी में 20 लाख नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। रेलवे के लिए 7 नए हाई-स्पीड कॉरिडोर की घोषणा की गई है और चेन्नई, बेंगलुरु व हैदराबाद को जोड़ने वाला एक दक्षिणी त्रिकोण भी बनाया जाएगा। इसके अलावा एक नया डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर भी घोषित किया गया है।”

CM योगी ने कहा- आशा और आकांक्षाओं का प्रतीक ये बजट

बजट पर लखनऊ के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये आशा और आकांक्षाओं का प्रतीक ये बजट है। जिसमें नए भारत और विकसित भारत की संकल्पना की दृष्टि स्पष्ट दिखाई देती है। उन्होेंने कहा कि आयुष और स्वास्थ्य क्षेत्र पर जोर दिया है। महिलाओं के लिए हर जनपद में छात्रावास के निर्माण की व्यवस्था- से लाभ होगा। नौजवानों के लिए हर क्षेत्र में अवसर के साथ-साथ अलग-अलग क्षेत्र में रिफॉर्म का बजट पेश किया गया है। भारत की अर्थव्यवस्था को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए ये बजट मददगार साबित होगा। 

Advertisment

यह भी पढ़ें: Budget 2026: हाई-स्पीड रेल से लेकर सेमीकंडक्टर पार्क और AIIMS... जानें केंद्रीय बजट में उत्तर प्रदेश को क्या-क्या मिला

Budget 2026 for import export: वित्त मंत्री का आयात-निर्यात पर बड़ा ऐलान, सेमीकंडक्टर-एयरक्राफ्ट पार्ट्स पर इंपोर्ट शुल्क में छूट

budget 2026 Budget 2026 Reaction
Advertisment
चैनल से जुड़ें