Advertisment

Budget 2026: देश का आम बजट 9वीं बार पेश करेंगी केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, मिडिल क्लास को महंगाई और व्यापारी को टैक्स से राहत की उम्मीद

आज 1 फरवरी 2026 को संसद में देश का आम बजट पेश किया जाएगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 9वीं बार बजट पेश करने वाली पहली महिला वित्त मंत्री होंगी।

author-image
Rahul Garhwal
Budget 2026 Nirmala Sitharaman Modi Govt Jobs Income Tax Slabs hindi news

Budget 2026: आज 1 फरवरी 2026 को जनता की उम्मीदों का बजट आएगा। जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट भाषण शुरू करेंगी तो करोड़ों लोगों को उम्मीद होगी कि बजट में उनके लिए राहत की बात होगी। मिडिल क्लास को महंगाई से राहत की उम्मीद और व्यापारी वर्ग को टैक्स में राहत की उम्मीद। युवाओं को रोजगार की उम्मीद तो वहीं सीनियर सिटीजन को सुविधाओं की उम्मीद।

Advertisment

रिकॉर्ड बनाएंगी केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

budget 2026 nirmala

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 9वीं बार बजट पेश करने का नया रिकॉर्ड अपने नाम करेंगी। वे 9वीं बार बजट पेश करने वाली पहली महिला वित्त मंत्री होंगी। पिछले 4 साल की तरह इस साल भी बजट पेपरलेस होगा।

इतिहास में पहली बार रविवार को बजट

स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार केंद्रीय बजट रविवार को पेश किया जाएगा। सुबह 10:15 बजे केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होगी जिसमें आम बजट को मंजूरी मिलेगी। फिर वित्त मंत्री राष्ट्रपति भवन जाकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बजट पेश करने की जानकारी देंगी। फिर 11 बजे से लोकसभा में बजट भाषण की शुरुआत होगी।

बजट में आम आदमी, किसान, महिलाओं, युवाओं और टैक्‍सपेयर्स के लिए हो सकते हैं ऐलान

Advertisment

शिक्षा और रोजगार की उम्मीदें

shiksha rojgar budget 2026

शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र की मांग है कि नामांकन बढ़ाने के बजाय क्‍वॉलिटी बेस्‍ड एजुकेशन पर फोकस होना चाहिए। AI, डिजिटल और स्किल-बेस्ड लर्निंग सरकारी से लेकर प्राइवेट तक हर स्‍कूल-कॉलेजों में शामिल किया जाना चाहिए। इससे छात्रों का भविष्य बेहतर होगा। ऑनलाइन एजुकेशन को प्रमोट किया जाना चाहिए। स्किल बेस्ड टीचर्स की भर्ती होनी चाहिए। इसके साथ ही सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में स्टूडेंट्स के लिए ज्यादा से ज्यादा रोजगार के नए अवसर दिए जाने चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें: रोजगार, MSME और हेल्थ सेक्टर को बड़ी उम्मीदें, सरकार का फोकस ग्रोथ और आत्मनिर्भर भारत पर

किसानों की उम्‍मीदें

kisan budget 2026

बजट से किसानों को उम्मीद है कि पीएम किसान सम्‍मान निधि योजना का बजट बढ़ाया जाना चाहिए। किसान सम्मान निधि को 6 हजार की जगह 12 हजार रुपये करना चाहिए। इससे किसानों को बढ़ती महंगाई के बीच आर्थिक मदद मिलेगी। दलहन, तिलहन, रवि और खरीफ फसलों की MSP बढ़नी चाहिए। फसल बीमा योजना का प्रीमियम कम होना चाहिए। फसलों को स्‍टोर करने के लिए स्‍टोरेज की बेहतर व्‍यवस्‍था हो। खाद की कीमतें कम होनी चाहिए।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें:आम लोगों को मिल सकती है राहत, टैक्स से लेकर किसान और बुजुर्गों के लिए संभव 5 बड़े फैसले

आम आदमी को महंगाई से राहत की उम्मीद

budget 2026 menhgai

आम मिडिल क्लास आदमी चाहता है कि बजट महंगाई से राहत देने वाला होना चाहिए। महंगाई कम होने से उसकी मूलभूत जरूरतें आसानी से पूरी हो सकेंगी। इसके साथ ही GST में एक और रिफॉर्म की मांग की जा रही है ताकि टैक्स का बोझ कम हो और आम आदमी को फायदा मिले।

budget budget 2026 Union Budget 2026 Nirmala Sitharaman minister nirmala sitharaman
Advertisment
चैनल से जुड़ें