Advertisment

आज का मुद्दा: राजा Vs महाराजा ! पुरानी अदावत, नई बयानबाजी

जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। वैसे-वैसे दिग्विजय सिंह और सिंधिया के बीच जुबानी जंग भी तेज होती जा रही है।

author-image
Bansal News
आज का मुद्दा: राजा Vs महाराजा ! पुरानी अदावत, नई बयानबाजी

भोपाल। आज का मुद्दा: जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। वैसे-वैसे दिग्विजय सिंह और सिंधिया के बीच जुबानी जंग भी तेज होती जा रही है। दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर सिंधिया पर तीखा वार किया, जिसका जवाब भी सिंधिया ने ट्विटर के जरिए दिया।

Advertisment

यह भी पढ़ें-Worlds First Pani Puri: दुनिया की पहली पानी पूरी कब और कहां बनी, महाभारत काल की द्रोपदी से जुड़ा है प्रसंग

ये अदावत कोई नई तो नहीं है

सिंधिया और दिग्विजय सिंह के बीच की ये अदावत कोई नई तो नहीं है, जब भी दोनों आमने-सामने आते हैं। प्रदेश का सियासी माहौल गरमा जाता है, लेकिन इस बार तो एक दूसरे पर हमले काफी तीखे हैं। दिग्विजय सिंह ने सिंधिया पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने 2020 में हुए सत्ता परिवर्तन का जिक्र करते हुए सिंधिया को घेरा। जाहिर है कि विधानसभा चुनाव नजदीक है, ऐसे में दोनों नेताओं के बीच बयानबाजी और तीखी हो चली है।

अब दिग्विजय सिंह धिया पर निशाना साधे और सिंधिया का जवाब ना आए, भला ये कैसे हो सकता है। सिंधिया ने भी ट्वीट करते हुए पलटवार किया, उन्होंने लिखा कि दिग्वजिय जैसे मध्यप्रदेश के बंटाधार भारत में पैदा ना हों। इतना ही नहीं, बीजेपी भी दिग्विजय सिंह के बयान के बाद उनपर हमलावर है।

Advertisment

यह भी पढ़ें- Jabalpur Conversion News: प्रेमिका के लिए मुस्लिम से हिंदु बना युवक; अखलील से बन गया हर्ष

दिग्विजय सिंह और सिंधिया के बीच सियासी टशन

दिग्विजय सिंह और सिंधिया के बीच ये सियासी टशन महज बयानों तक ही सीमित नहीं है, एक दूसरे के गढ़ों में भी सेंध लगाना का खेल चल रहा है। दिन पहले ही आशोक नगर के बीजेपी नेता यादवेंद्र सिंह यादव ने कांग्रेस का दामन थामा था तो सिंधिया ने भी दिग्विजय सिंह के गढ़ में सेंध लगाते हुए हीरेन्द्र सिंह उर्फ बंटी बना को बीजेपी में शामिल करवाया था। कुल मिलाकर सिंधिया और दिग्विजय के बीच की ये सियासी जंग चुनाव तक यूं ही चलने वाली है।

यह भी पढ़ें- Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Opening Day: क्या पठान के कलेक्शन को तोड़ेगी भाईजान की फिल्म ! जानिए बिजनेस एक्सपर्ट की राय

Advertisment
Today's issue Politics MP news bhopal news Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें