Advertisment

VJ Chitra Husband Arrested: वीजे चित्रा के पति हेमंत को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

author-image
Sonu Singh
VJ Chitra Husband Arrested: वीजे चित्रा के पति हेमंत को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

TV Actress VJ Chitra Husband Arrested: तमिलनाडु की टीवी अभिनेत्री वीजे चित्रा के पति हेमंत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वीजे चित्रा के पति पर अभिनेत्री को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। बता दें कि, 28 वर्षीय तमिल एक्ट्रेस चित्रा का कुछ दिन पहले ही निधन हुआ था। वीजे चित्रा का शव होटल के एक कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था। खबरों के मुताबिक, वीजे चित्रा की मां ने हेमंत पर आरोप लगाया था कि, उसने उनकी बेटी को पीटकर मार डाला।

Advertisment

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेमंत के खिलाफ धारा 306, आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। उन्हें पूनमल्ली अदालत में पेश किया गया इसके बाद पोन्नेरी जेल में रखा गया। इसी साल अगस्त में वीजे चित्रा और हेमंत की सगाई हुई थी। अक्टूबर में दोनों ने रजिस्टर्ड शादी की थी। औपचारिक शादी फरवरी 2021 में होने वाली थी।

9 दिसंबर को होटल में मिला था अभिनेत्री का शव
गौरतलब है कि, तमिलनाडु की मशहूर टीवी अभिनेत्री वीजे चित्रा 9 दिसंबर को चेन्नई के नसरपेट में होटल के कमरे में मृत पाई गई थीं। अभिनेत्री चित्रा का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था, जिसके बाद खुदकुशी की आशंका जताई जा रही थी। लेकिन घटना के बाद से ही पुलिस एक्ट्रेस की मौत के कारणों का पता लगा रही है।

Advertisment

शूटिंग के बाद लौटी थीं होटल
बताया गया था कि, घटना वाले दिन ईवीपी फिल्म सिटी में शूटिंग के बाद चित्रा देर रात होटल लौटी थीं। वो होटल में अपने मंगेतर के साथ रह रही थीं। हेमंत ने पुलिस को बताया था, होटल आने के बाद चित्रा नहाने चली गईं लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आईं। दरवाजा खटखटाने पर भी उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। तब हेमंत ने होटल के स्टाफ को इस बारे में जानकारी दी और जब डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खोला तो उनका शव सीलिंग से लटका मिला।

VJ Chitra Death: होटल के कमरे में मिला तमिल एक्ट्रेस वीजे चित्रा का शव, फांसी लगाकर खुदकुशी की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

चित्रा पांडियन स्टोर्स (Pandian Stores) के सीरियल में अपने किरदार के लिए काफी फेमस थीं, जो कि विजय टीवी पर प्रसारित होता है। वीजे चित्रा इस धारावाहिक में मुलई की भूमिका में हैं। इसके अलावा कई फेमस टीवी शो में भी नजर आ चुकी हैं।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें