Advertisment

Surya Gochar 2023: कल सूर्य करेंगे धनु में प्रवेश, लग जाएगी विवाह कार्यों पर रोक

Surya Gochar 2023: कल सूर्य करेंगे धनु में प्रवेश, लग जाएगी विवाह कार्यों पर रोक, इस दिन से शुरू होंगे विवाह कार्य

author-image
Preeti Dwivedi
Surya Gochar 2022 : आज से सूर्य बदलेंगे अपनी राशि, इनके अच्छे दिन

Surya Gochar 2023: अभी तक वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) में चल रहे सूर्य कल धनु में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सूर्य एक महीने के लिए एक राशि में रहते हैं। सूर्य का ये गोचर 16 दिसंबर की देर रात यानि 17 दिसंबर को सुबह होने जा रहा है। इस दिन से विवाह कार्यों पर रोक लग जाएगी। चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य के अनुसार सूर्य का राशि परिवर्तन (Surya ka Rashi parivartan) विभिन्न जातकों पर क्या असर डालेगा।

Advertisment

बंद हो जाएंगे विवाह कार्य

ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार वर्तमान में सूर्य दक्षिणायन हैं। सूर्य के धनु राशि (Dhanu Rashi) में गोचर करने पर सभी विवाह कार्यों पर रोक लग जाएगी। लेकिन 15 जनवरी को सूर्य के उत्तरायण होते ही एक बार फिर विवाह कार्य शुरू हो जाएंगे।

Vastu Tips: घर में जरूर लगाएं इन तीन पक्षियों की तस्वीरें, बढ़ेगी सुख-समृद्धि, आएगी खुशहाली

धनु संक्रांति

सूर्य साल में 12 राशियां बदलते हैं। एक राशि में 30 से 31 दिन का सूर्य का गोचर (Surya Gochar) होता है। जिस राशि में सूर्य गोचर करता है उसे उस संक्रांति के नाम से जाना जाता है। इस बार धनु राशि में जाने पर ये धनु संक्रांति (Dhanu Sankranti) कहलाती है।

Advertisment

सूर्य गोचर का राशियों पर असर

ज्योतिषाचार्य के अनुसार कुंडली में अपने से चौथे, आठवें और बारहवें राशि पर अशुभ फल दे सकता है। तो वहीं जिनकी राशि में सूर्य नीच का है उन्हें इस दौरान सावधान रहने की जरूरत है। तुला सूर्य की नीच राशि है। यानि इस दौरान तुला राशि के जातकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। इसके अलावा जिन जातकों की कुंडली में सूर्य उच्च के यानि मेष राशि वालों को शुभ फल देगा।

Numerology: अगर आपको नहीं मालूम है अपना मूलांक, तो ये है पता करने का सबसे आसान तरीका

Mulank Numerology: पार्टनर के लिए पूरे वफादार होते हैं इस तारीख को जन्मे लोग, क्या है आपके पार्टनर की Date of Birth

Advertisment

नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इनकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।

surya-gochar-2023 surya gochar effect shuya ka rashi parivartan planetry change jyotish grah gochar dec 2023 dhune me surya ka gochar dhanu sankranti Bansal News Astrology
Advertisment
चैनल से जुड़ें