/bansal-news/media/media_files/2026/01/29/ajit-2-2026-01-29-12-24-57.jpg)
Ajit Pawar Funeral: बीते बुधवार 28 जनवरी को अजित पवार का विमान हादसे में अचानक निधन हो गया, जिसके बाद महाराष्ट्र में शोक की लहर है. इस घटना ने पूरे देश में हलचल पैदा कर दी और सूबे की राजनीति में एक नया खालीपन आ गया. महाराष्ट्र सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक का ऐलान भी किया है.
#WATCH | Last rites of Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar underway in Baramati pic.twitter.com/ifai8tktuI
— ANI (@ANI) January 29, 2026
परिवार के सदस्यों ने अजित पवार को अंतिम विदाई दी, जिसमें सुप्रिया सुले और उनकी पत्नी, सुनेत्रा पवार एक साथ खड़ी थीं. बारामती के विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड में पूरे राजकीय सम्मान के साथ डिप्टी सीएम अजित पवार के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया हुई बेटे पार्थ ने उन्हें मुखाग्नि दी.
#WATCH | Baramati | Parth and Jay, sons of Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar, acknowledge the NCP supporters and party workers attending the last rites of their father & NCP chief pic.twitter.com/5V14V4j6gt
— ANI (@ANI) January 29, 2026
एनसीपी नेता अजित पवार पंचतत्व में विलीन हो गए हैं. अजित पवार के बेटे पार्थ पवार और जय पवार ने अपने पिता की अंतिम संस्कार की रस्में निभाते हुए चिता को मुखाग्नि दी. महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के अंतिम संस्कार की सभी रस्में बारामती के विद्या प्रतिष्ठान श्मशान घाट पूरी की गईं. इस तरह, बारामती से शुरू हुई अजित पवार का सियासी सफर इसी इलाके में खत्म हुआ.
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2026/01/29/comp-180_1769669182-961742.gif)
अजित पवार को श्रद्धांजलि देने के लिए कई बड़े नेताओं का बारामती आगमन हुआ है. आखिरी झलक पाने के लिए VVIPs का तांता लगा हुआ है. सीनियर नेताओं की लिस्ट में अमित शाह, एकनाथ शिंदे, नितिन गडकरी, राज ठाकरे, नितिन नवीन और प्रमोद सावंत सही कई नेताओं की मौजूदगी देखी गई. राज्य और देश के बड़े नेताओं की मौजूदगी अजित पवार के सियासी क़द को बयान करती है. एक्टर रितेश देशमुख बारामती में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए.
#WATCH | Maharashtra CM Devendra Fadnavis lays a wreath and pays last respects to Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar, in Baramati pic.twitter.com/X6W9jQhcAz
— ANI (@ANI) January 29, 2026
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बारामती में महाराष्ट्र के अजित पवार को अंतिम श्रद्धांजलि दी.
/bansal-news/media/post_attachments/aajtak/inline-images/ajit-pawar-amit-shah-785929.png)
अजित पवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुष्पचक्र अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी. अंतिम संस्कार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी भावुक मन से अजित पवार को श्रद्धांजलि दी.
/bansal-news/media/post_attachments/2caec55c-1ad.png)
बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में अजित पवार का अंतिम संस्कार जारी है. काटेवाडी से लेकर विद्या प्रतिष्ठान तक अजित पवार के हजारों समर्थक जुटे हैं. इस दौरान यहां उनके कुछ मुस्लिम समर्थक भी पहुंचे.
/bansal-news/media/post_attachments/c353d660-b70.png)
बारामती के विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड में डिप्टी सीएम अजित पवार के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो गई है. तिरंगे में लिपटे अजित पवार के शव को अंतिम संस्कार के लिए विद्या प्रतिष्ठान मैदान में लाया गया. अजित पवार की पत्नी, सुनेत्रा पवार, अंतिम श्रद्धांजलि दे रही हैं.
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के मंत्री पंकजा मुंडे और राधाकृष्ण विखे पाटिल महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए विद्या प्रतिष्ठान मैदान पहुंच चुके हैं. अजित पवार की अंतिम यात्रा विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड की ओर बढ़ रही है. श्मशान घाट पर हजारों-हजार लोगों का हुजूम घाट पर एक झलक पाने के लिए इंतजार कर रहा है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अंतिम संस्कार की रस्मों में शामिल होने के लिए श्मशान घाट पहुंचे. MNS प्रमुख राज ठाकरे अजित पवार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए विद्या प्रतिष्ठान मैदान पहुंचे.
#WATCH | Baramati | Drone visuals from Vidya Pratishthan ground where the last rites of Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar are being performed. pic.twitter.com/2icmo7OPpV
— ANI (@ANI) January 29, 2026
अजित पवार की 'अंतिम यात्रा' शुरू
अजित पवार का अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे उनके राजनीतिक गढ़ बारामती में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. लोगों को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए अजित पवार के पार्थिव शरीर को विद्या प्रतिष्ठान मैदान में रखा गया है. अंतिम संस्कार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित कई सीनियर नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है.
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के पार्थिव शरीर पर तिरंगा लपेटा गया. कुछ देर में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा. इससे पहले पुणे जिले के बारामती में काटेवाड़ी स्थित उनके आवास लाया गया. यहां परिवार के लोग, पार्टी नेता-कार्यकर्ता और अन्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. अजित पवार की अंतिम यात्रा उनके काटेवाड़ी आवास से शुरू हो गई है, उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जा रही है. यह यात्रा करीब 6 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद जल्द ही श्मशान घाट पहुंचेगी. यात्रा के साथ चल रहे समर्थकों ने 'अजीत दादा अमर रहें' के नारे लगाए.
क्रैश हुए विमान का ब्लैक बॉक्स किया गया बरामद
वहीं बारामती एयर क्रैश घटना में लर्नजेट का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है. इससे पहले अधिकारियों ने कहा था कि अगर विमान का ब्लैक बॉक्स और फ्लाइट डेटा मिल जाता है, तो हादसे की वजह बनने वाली घटनाओं के सही क्रम का पता लगाने के लिए उनकी जांच की जाएगी. नागरिक उड्डयन मंत्रालय के तहत काम करने वाले AAIB हादसे की जांच कर रही है. इसके साथ ही पुलिस ने आकस्मिक मौत की रिपोर्ट (ADR) का मामला दर्ज किया है.
/bansal-news/media/post_attachments/aajtak/inline-images/ajit-pawar-death-2-669264.png)
बारामती के लोग और अजित पवार के समर्थक बहुत दुखी हैं. कई लोग अपने प्यारे नेता को आखिरी विदाई देते समय फूट-फूटकर रोते हुए नजर आए. अजित पवार की राजनीति में हर घड़ी की खास अहमियत रही है. चाचा की छाया से बाहर निकलकर उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई. उनकी वे घड़ी जो उनके राजनीतिक सफर का निशान बनी, पार्टी का चिन्ह भी बनी और सत्ता की सुइयों से उनकी ताकत का प्रतीक भी बनी.
कैसे हुआ हादसा
28 जनवरी को महाराष्ट्र के बारामती में हुए प्लेन क्रैश हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार का अचानक निधन हो गया. यह हादसा लैंडिंग की कोशिश करते वक्त हुआ और प्लेन के अंदर बैठे अजित पवार सहित पायलट कैप्टन सुमित कपूर, को-पायलट शांभवी पाठक, फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली और पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर विदीप जाधव की मौत हो गई थी. यह चार्टर विमान था, जो VTSSK, LJ45 था, और यह मुंबई से बारामती जा रहा था. बारामती हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान ये विमान रनवे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई. बारामती में दुर्घटनाग्रस्त हुआ लियरजेट-45 विमान 2010 में बना था यानी यह लगभग 16 साल पुराना था.
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us