Advertisment

Delhi Bike Accident: दिल्ली में खुले गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत, परिवार को सुबह मिली बेटे की मौत की खबर

Delhi Bike Accident: दिल्ली के जनकपुरी में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां सड़क के गहरे गड्ढे में गिरकर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई.

author-image
Satya Sharma
delhi

Delhi Bike Accident: दिल्ली के जनकपुरी में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां सड़क के गहरे गड्ढे में गिरकर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान पालम निवासी एक युवक के रूप में हुई है. हादसा उस समय हुआ जब युवक अंधेरे में सड़क पर बने गहरे गड्ढे को देख नहीं पाया और उसी में जा गिरा. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि परिजन युवक के लापता होने के बाद पूरी रात दर्जनभर थानों के चक्कर लगाते रहे, लेकिन किसी भी थाने से स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई. सुबह करीब 7 बजे पुलिस का फोन आया, जिसमें परिजनों को बताया गया कि युवक का शव मिल गया है.

Advertisment

हादसे वाली जगह पर चल रहा था जल बोर्ड का काम

जानकारी के मुताबिक जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां दिल्ली जल बोर्ड का काम चल रहा था और सड़क पर गहरा गड्ढा खोदा गया था. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि गड्ढे को कवर नहीं किया गया था. कोई चेतावनी बोर्ड या बैरिकेड नहीं लगाया गया था. रात में सड़क बेहद अंधेरी थी.

रातभर गड्ढे में पड़ा रहा युवक, सुबह मिली जानकारी

हादसे के बाद युवक कई घंटों तक वहीं फंसा रहा. राहगीरों ने सुबह उसके शव को देखा और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की गई. दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने घटना पर शोक जताते हुए X (ट्विटर) पर लिखा, 'सड़क में गहरे गड्ढे में एक मासूम बाइक सवार गिर कर फंस गया, रात भर पड़ा रहा और मर गया. नोएडा की घटना से दिल्ली की भाजपा सरकार ने कुछ नहीं सीखा. बस रोज़ झूठ बोला जाता है.' उन्होंने इस हादसे को सरकारी लापरवाही का नतीजा बताया और सड़क मरम्मत को लेकर बीजेपी पर हमला बोला. मृतक के परिवार ने कहा कि युवक देर रात तक घर नहीं लौटा, जिसके बाद उन्होंने उसकी तलाश शुरू की.

परिजनों ने पुलिस पर लगाए लापरवाही के आरोप

परिजनों के अनुसार वे रातभर एक के बाद एक थानों में गए. कहीं से भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई. पुलिस ने शुरुआत में गंभीरता नहीं दिखाई. परिवार का दावा है कि अगर समय पर पुलिस ने जानकारी दी होती या तलाश की होती, तो शायद स्थिति अलग होती. जानकारी के मुताबिक दिल्ली के जनकपुरी में जिस जगह पर बाइक सवार युवक की मौत हुई, वहां गड्ढा खुला हुआ था और सबसे चौंकाने वाली बात यह कि कोई बैरीकेडिंग या चेतावनी संकेत भी नहीं लगाए गए थे. स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा रात में हुआ, लेकिन सुबह तक न तो गड्ढे को सुरक्षित किया गया था और न ही क्षेत्र को बंद किया गया था. सुबह जब पुलिस और विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे, तब गड्ढे के चारों ओर पर्दे लगाए गए, जिससे अब सवाल उठ रहा है कि सुरक्षा व्यवस्था हादसे से पहले क्यों नहीं थी.

Advertisment

यह भी पढ़ें:Ghaziabad 3 Sisters Suicide Case News: गाजियाबद थ्री सिस्टर सुसाइड केस में नया मोड, ऑनलाइन गेम नहीं खुदखुशी वजह, डायरी में सामने आई ये वजह

Delhi Bike Accident delhi
Advertisment
चैनल से जुड़ें