Advertisment

AI Impact Summit 2026: पीएम मोदी ने एआई इम्पैक्ट एक्सपो का उद्घाटन किया, रोजगार और सुरक्षा पर होगी बड़ी चर्चा

AI Impact Summit 2026: आज नई दिल्ली में AI का महाकुंभ शुरू हो रहा है. इस इवेंट में दुनियाभर के देशों के राष्ट्राध्यक्ष और दिग्गज AI कंपनियों के CEO शामिल होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को 5 बजे भारत मंडपम में AI इम्पैक्ट एक्सपो का उद्घाटन करेंगे।

author-image
Satya Sharma
ai summit

AI Impact Summit 2026: आज नई दिल्ली में AI का महाकुंभ शुरू हो रहा है. इस इवेंट में दुनियाभर के देशों के राष्ट्राध्यक्ष और दिग्गज AI कंपनियों के CEO शामिल होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को 5 बजे भारत मंडपम में AI इम्पैक्ट एक्सपो का उद्घाटन करेंगे।

Advertisment

AI Impact Summit 2026 के दौरान 300 से अधिक एग्जिबिशन लगाए जाएंगे और AI कंपनियों के CEO जानकारी देंगे. इस समिट का मकसद AI ईकोसिस्टम पर चर्चा करना, उसके प्रभाव और फायदों को जानना है. साथ ही आने वाले खतरों को कम करने के लिए प्रयास पर भी चर्चा जाएगी।

AI Impact Summit 2026: Key features, how to attend | All about global event  in Delhi| India News

इस समिट में क्या होगा खास 

AI Impact Summit के दौरान रोजगार को लेकर भी चर्चा होगी. लंबे समय से कई CEO और AI रिसर्चर द्वारा अलग-अलग प्रभाव और नौकरियों पर आने वाले खतरों की बात कही गई है. साथ ही ये भी चर्चा होगी कि AI भविष्य में कैसी नौकरियों को जनरेट करेगा।

भारत मंडपम में प्रदर्शित AI पावर्ड रोबोटिक मशीन

AI Impact Summit के दौरान का आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के बढ़ते प्रभाव और उसको लेकर उठ रहे सवालों पर चर्चा होगी. साथ ही वह आने वाले दिनों में आम जिंदगी में कैसे सकारात्मक तरीके से बदलेगा. AI की वजह से नौकरियों से लेकर सिक्योरिटी तक का सवाल मौजूद है. साथ ही इस दौरान चर्चा होगी कि बड़े-बड़े डेटा सेंटर की वजह से पर्यावरण पर क्या असर पड़ेगा।

Advertisment

युवाओं पर रहेगा विशेष फोकस

इस समिट का एक बड़ा आकर्षित 'युवाएआई' कार्यक्रम है। यह एक ग्लोबल यूथ चैलेंज है और इसका उद्देश्य छात्रों और युवा पेशेवरों में एआई को लेकर जागरूकता फैलाना है। इस चैलेंज में 38 से अधिक देशों से 2,500 से अधिक आवेदन आए थे। इसमें से शीर्ष 20 फाइनलिस्ट का चयन इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय द्वारा किया गया है, जिसमें 15 टीम भारत से हैं। इन शीर्ष 20 फाइनलिस्ट का चयन 2025 के आखिर में कई राउंड्स की प्रतियोगिता के बाद किया गया था। इन शीर्ष 20 फाइनलिस्ट को इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के जरिए वैश्विक मंच पर अपने इनोवेशन को दिखाने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें:Rajasthan Chemical Factory Fire: राजस्थान के भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, भीषण आग में जिंदा जले 7 मजदूर

AI Impact Summit 2026 PM Modi sundar pichai mukesh ambani delhi bharat mandapam Bharat Mandapam in New Delhi
Advertisment
चैनल से जुड़ें