Advertisment

Rajasthan Chemical Factory Fire: राजस्थान के भिवाड़ी में केमिकल फैक्टरी में जोरदार धमाका, भीषण आग में जिंदा जले 7 मजदूर

author-image
Preeti Dwivedi
rajasthan chemical factory fire

Rajasthan Chemical Factory Fire: राजस्थान के भिवाड़ी में एक भीषण हादसा हो गया। जहां केमिकल फैक्टरी में हुए जोरदार धमाके के भीषण आग लग गई है। इसमें 7 मजदूर जिंदा जल गए हैं। जानकारी के अनुसार कई मजदूर अंदर भी फंसे हैं। 

Advertisment

खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र की घटना

जानकारी के अनुसार ये घटना खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के प्लॉट नंबर जी1 - 118 स्थित एक केमिकल फैक्टरी की आज सोमवार की बताई जा रही है। जिसमें सात मजदूरों की जिंदा जलने से मौत हो गई है। जैसे ही केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी के बाद दमकल कर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद जिंदा जले मजदूरों के शवों को बाहर निकाला। अभी तक जो जानकारी आ रही है उसके अनुसार अभी दो मजदूरों के अब भी अंदर फंसे होने की आशंका है।

Advertisment

25 मजदूर थे मौजूद

अभी तक की जानकारी के अनुसार जब ये घटना हुई उस समय फैक्ट्री में करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे। आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि कई मजदूर तो बाहर ही नहीं निकल पाए। घटना की सूचना मिलते ही भिवाड़ी एसपी प्रशांत किरण और एडीएम सुमिता मिश्रा सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। जिसके बाद राहत-बचाव कार्य जारी है। 

यह भी पढ़ें: Jabalpur News: प्रसाद की पिस्ता बर्फी खाने से 19 लोग बीमार, 1 की मौत, खाद्य विभाग ने लिए बीकानेर स्वीट्स से सैंपल 

Rajasthan Chemical Factory Fire
Advertisment
चैनल से जुड़ें