Advertisment

Nitish Cabinet Ministers List: बिहार में मंत्रिमंडल बंटवारा, सम्राट चौधरी बिहार के गृह मंत्री, विजय सिन्हा को भू राजस्व विभाग, देखें लिस्ट

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच आधे घंटे की बैठक के बाद  विभागों के बंटवारे की लिस्ट राज्यपाल को सौंप दी गई है।

author-image
anurag dubey
एडिट
NITISH KUMAR

NITISH KUMAR

Bihar CM Nitish Kumar samrat chaudhary Vijay Sinha cabinate meeting: बिहार में मुख्यमंत्री के शपथ के बाद शुक्रवार को मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच आधे घंटे की बैठक के बाद  विभागों के बंटवारे की लिस्ट राज्यपाल को दे दी गई है। इस बार बिहार में मंत्रीमंडल बदलाव हुआ है। नई कैबिनेट में सम्राट चौधरी को गृह मंत्री रहेंगे और विजय सिन्हा को भू राजस्व विभाग दिया गया है। 

Advertisment

सम्राट के पास पहले वित्त विभाग था

जानकारी के मुताबिक,  बिहार मंत्रीमंडल के बंटवारे के बाद अब कैबिनेट बैठक बुलाई जाएगी, इसके साथ ही मंत्रालयों में सीनियर के साथ अनुभव साझा करेंगे, ताकि क्षेत्रीय व जातीय संतुलन में रखा जाए। नई कैबिनेट में सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बिहार के डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी संभालेंगे। बता दें कि NDA की पिछली सरकार में सम्राट चौधरी के पास वित्त विभाग था। 

यह भी पढ़ें: Jawad Ahmed Siddiqui: अल फलाहयूनिवर्सिटी के चेयरमैन सिद्दीकी के घर पर नहीं चलेगा बुलडोजर, इंदौर हाईकोर्ट ने 15 दिन का दिया स्टे

Advertisment

किसे कौन सा मिला मंत्रालय 

क्रमांकमंत्रीविभाग
1सम्राट चौधरी (डिप्टी सीएम)गृह मंत्री
2विजय कुमार सिन्हा (डिप्टी सीएम)भूमि एवं राजस्व, खान एवं भूतत्व
3विजय कुमार चौधरीजल संसाधन, भवन मंत्री
4दिलीप जायवालउद्योग मंत्री
5श्रवण कुमारग्रामीण विकास कार्य, परिवहन मंत्री
6अशोक चौधरीग्रामीण कार्य मंत्री
7विजेन्द्र यादववित्त विभाग, वाणिज्य विभाग, ऊर्जा मंत्री
8मंगल पांडेस्वास्थ्य विभाग, विधि विभाग
9लेशी सिंहखाद्य उपभोक्ता मंत्री
10नितिन नवीनपथ निर्माण, नगर विकास एवं आवास

गौरतलब है कि बीजेपी के गया (शहर) सीट से विधायक प्रेम को इस बार मंत्री मंडल से बाहर रखा गया है। वहीं सुशील मोदी और नंद किशोर यादव के जमाने से भाजपा के बड़े नेता रहे प्रेम कुमार विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए दावेदार हो सकते हैं। इसके साथ ही मंत्रालयों में वित्त मंत्रालय समेत कई बड़े विभाग भाजपा कोटे के मंत्रियों को मिलने की अटकलें है, जिसमें उद्योग, स्वास्थ्य, कृषि, पर्यटन, खान, पथ निर्माण और सहकारिता जैसे मंत्रालय शामिल हैं।

cabinate meeting Vijay Sinha samrat chaudhary Bihar CM Nitish Kumar Bihar
Advertisment
चैनल से जुड़ें