Advertisment

Spiritual Sign Astrology Tips : निकल रहे हैं घर से, इन पर पड़े नजर, जरूर पूरे होंगे काम

Spiritual Sign Astrology Tips : निकल रहे हैं घर से, इन पर पड़े नजर, जरूर पूरे होंगे काम spiritual-sign-astrology-tips-coming-out-of-the-house-keep-an-eye-on-them-work-will-definitely-be-completed

author-image
Preeti Dwivedi
Spiritual Sign Astrology Tips : निकल रहे हैं घर से, इन पर पड़े नजर, जरूर पूरे होंगे काम

नई दिल्ली। अक्सर ऐसा होता है जब हमारे घर से निकलते ही कुछ न कुछ ऐसा दिखता है। जिसे देखते ही ऐसा लगता है पता नहीं आज क्या होने वाला है। हम अपने ही हिसाब से शुभ—अशुभ फल का अंदाज लगाने लगते हैं। आइए आज हम आपको बताते हैं कि घर से बाहर निकलते ही कौन—कौन सी चीजें मिलना शुभ माना जाता है। ज्योतिष में तमाम शकुन और अपशकुन की बातों का जिक्र किया गया है।

Advertisment

मिल जाए अर्थी —
आप कहीं जा रहे हैं और ऐसे में अगर किसी की अर्थी मिल जाए तो समझ जाइए आपके सारे दुख दूर होेने वाले हैं। अर्थी मिलने का संकेत यह है कि अब आपका दिन बेहद शुभ रहेगा। अर्थी देखकर उसके लिए भगवान से प्रार्थना करनी चाहिए। कहते हैं दिवंगत आत्मा अपने साथ आपके दुख भी अपने साथ ले जाती है। इसे दिखते ही थोड़ा रुक जाना चाहिए। माना जाता है कि किसी की मृत्यु के बाद उसके लिए प्रार्थना करने से आत्मा उसके दुख को अपने साथ ले जाती है।

दिख जाए भिखारी, मिलेगी कर्ज से मुक्ति —
अगर आप किसी शुभ के लिए निकल रहे हैं और ऐसे में कोई भिखारी दिख जाए तो उसे कुछ देने के बाद आगे बढ़ते जाएं। रास्ते में भिखारी का दिखना भी शुभ संकेत होता है। इसका मतलब है कि जल्द ही आपको कर्ज से मुक्ति मिलने वाली है।

यह खबर भी पढ़ें — Good Time Signs : समझ लें इन इशारों को, हो सकते है अच्छे दिन के संकेत!

Advertisment

मिल जाए सिक्का, पूर्वज का मिलेगा आशीर्वाद

अगर कहीं जाते समय रास्ते में आपको सिक्का मिल जाए तो यह भी काफी शुभ माना जाता है। सड़क पर सिक्का गिरा मिलने का मतलब है कि आपके पूर्वजों का आशीर्वाद आपके साथ है। पूरी मेहनत के साथ किए ​गए कार्य में आपको सफलता मिलने से कोई नहीं रोक सकता।

गाय का दिखना होता है बेहद शुभ —
घर से निकलते समय गाय दिखना बेहद शुभ माना जाता है। लेकिन इसी के साथ यदि बछड़ा मिल जाए तो भगवान का परम आशीर्वाद आपको मिलने वाला है। हमारे शास्त्रों में गाय को करोड़ों देवताओं का वास माना गया है। ऐसे में अगर गाय को प्रणाम करके आगे बढ़ते हैं तो आपके कार्य में आ रहीं रुकावटें दूर होती जाएंगीं। रास्ते में पान का पत्ता और मछली का दिखना भी शुभ माना जाता है।

नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Advertisment
what an auspicious sign special signs rare signs palmistry Pradesh Breaking Hindi palmistry auspicious signs MP Samachar in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP eight auspicious symbols eight auspicious signs bansal tag bansal news today bansal mp news today bansal mp news Auspicious things auspicious symbols on palm auspicious signs palmistry auspicious signs on palm auspicious signs in palmistry auspicious signs in hand auspicious signs by cat auspicious signs and symbols in palmistry auspicious sign on palm auspicious sign of mirror Auspicious Sign Auspicious Astrology astro tips for success Astro tips #auspicious signs of male organs #auspicious sign rangoli
Advertisment
चैनल से जुड़ें