Advertisment

सोनिया गांधी ने अध्यक्ष पद छोड़ने की पेशकश की, नए अध्यक्ष को लेकर अटकलें तेज

author-image
Pooja Singh
सोनिया गांधी ने अध्यक्ष पद छोड़ने की पेशकश की, नए अध्यक्ष को लेकर अटकलें तेज

नई दिल्ली: कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (sonia gandhi) ने पद छोड़ने की पेशकश की। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सोनिया गांधी ने पद छोड़ने का मन बना लिया था। उनके इस्तीफा देने की पेशकश के बाद से ही नए कांग्रेस अध्यक्ष की कमान किसे सौंपी जाएगी इसे लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

Advertisment

नए अध्यक्ष को लेकर अटकलें तेज

सबकी नजरें राहुल गांधी पर टिकी हैं। ऐसा माना जा रहा है कि सोनिया के इस्तीफे के बाद अब राहुल गांधी को पार्टी की (congress) कमान सौंपी जा सकती है। इसी के साथ मनमोहन सिंह, ए.के एंटनी और मुकुल वासनिक के नामों पर भी चर्चा तेज हो गई है।

दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी के नाम की पैरवी की

वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह का कहना है कि अब राहुल गांधी को जिद्द छोड़कर पार्टी की कमान संभालनी चाहिए। इसी के साथ उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी राहुल गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने की पैरवी की है।

बैठक से पहले ही मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमल नाथ (kamalnath) ने सोनिया गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने का समर्थन कर चुके हैं।

Advertisment

इसे भी पढ़ें-अरुण जेटली की पहली पुण्यतिथि आज, पीएम मोदी ने किया भावुक पोस्ट

आपको बता दें, कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर ऊपर से नीचे तक बदलाव करने की मांग की है। चिट्ठी लिखने वालों में पांच पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य, सांसद और कई पूर्व केंद्रीय मंत्री भी शामिल थें।

Advertisment
चैनल से जुड़ें