Advertisment

Shoaib Malik New Wife: सानिया मिर्जा के होते हुए शोएब मलिक ने की एक और शादी, इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट

Shoaib Malik New Wife: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और सानिया मिर्जा के पति शोएब मलिक ने एक और शादी कर ली है।

author-image
Bansal News
Shoaib Malik New Wife: सानिया मिर्जा के होते हुए शोएब मलिक ने की एक और शादी, इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट

Shoaib Malik New Wife: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और सानिया मिर्जा के पति शोएब मलिक ने एक और शादी कर ली है। शोएब ने खुद पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद के साथ शादी की फोटो शेयर की है।

Advertisment

तलाकशुदा हैं मशहूर अभिनेत्री

सना जावेद पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्री हैं। सना तलाकशुदा हैं। उन्होंने 2020 में उमैर जसवाल से निकाह किया था। हालांकि, कुछ कारणों के चलते दोनों अलग हो गए थे।

https://twitter.com/ANI/status/1748596268375617839

बाद में अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इन दोनों ने एक-दूसरे की तस्वीरें और वीडियो भी डिलीट कर दिए थे। इसके बाद दोनों के बीच तलाक की बात सामने आई थी। सना 28 साल की हैं और पाकिस्तान के कई टीवी शो में नजर आ चुकी हैं।

सानिया ने शेयर किया था क्रिप्टिक पोस्ट

शोएब और सना के निकाह से पहले बुधवार को सानिया ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसने उनके और मलिक के बीच तलाक की खबरों की ओर इशारा किया था।

Advertisment

देखिए पोस्ट –

sania mirza cryptic post

सानिया द्वारा 8 जनवरी को शेयर की गई एक अन्य पोस्ट का कैप्शन है, "जब कोई चीज आपके दिल की शांति को भंग करती है, तो उसे जाने दें।" सानिया और शोएब ने हैदराबाद में अप्रैल 2010 में निकाह किया था और दोनों दुबई में रहते थे।

तलाक की आधिकारिक पुष्टि नहीं

शोएब ने ऐसे समय शादी की है, जब उनके और सानिया के बीच तलाक की खबरें सामने आ रही थीं। सानिया के पारिवारिक सूत्र ने बताया कि यह ‘खुला’ था जिसमें मुस्लिम महिला अपने पति से एकतरफा तलाक ले सकती है।

shoaib-sania

शोएब और सानिया के संबंधों में दरार की खबरें 2022 से आ रही थी और पिछले दो साल में दोनों को साथ नहीं देखा गया। कुछ समय पहले ही शोएब ने इंस्टाग्राम पर सानिया को अनफॉलो किया था। शोएब और सानिया का 5 साल का एक बेटा भी है जो सानिया के साथ रहता है।

Advertisment

सना और शोएब के बीच डेटिंग की खबरें

सना और शोएब के बीच डेटिंग की खबरें काफी पहले से सामने आ रही थीं। शोएब मलिक ने हाल ही में सना को उनके जन्मदिन पर भी विश किया था। शोएब ने लिखा था- हैप्पी बर्थडे बडी! जन्मदिन पर विश के साथ शोएब ने सना के साथ अपनी एक फोटो भी शेयर की थी।

ये भी पढ़ें: 

shoaib-sania shoaib-sana shoaib sania divorce news shoaib malik new wife Shoaib Malik sania mirza cryptic post Sania Mirza sana javed
Advertisment
चैनल से जुड़ें